Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट कैप फिर हुआ 1 ट्रिलियन का, BitCoin में शानदार तेजी, बाकी करेंसीज का ये है हाल

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक दिख रही है और मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सभी क्रिप्टो ग्रीन जोन में हैं। वहीं लंबे समय बाद क्रिप्टो मार्केट कैप 1 ट्रिलियन डॉलर के लेवल पर पहुंच गया है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह एक फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है और बाजार में हिस्सेदारी भी मजबूत हुई है

अपडेटेड Jan 18, 2023 पर 8:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.10 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 41.29 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज (18 जनवरी) रौनक दिख रही है और मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सभी क्रिप्टो ग्रीन जोन में हैं। वहीं लंबे समय बाद क्रिप्टो मार्केट कैप 1 ट्रिलियन डॉलर के लेवल पर पहुंच गया है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह एक फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है और बाजार में हिस्सेदारी भी मजबूत हुई है। एक बिटकॉइन अभी 1.15 फीसदी की तेजी के साथ 21,367.60 डॉलर (17.37 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी 1 फीसदी से अधिक मजबूत होकर 1600 डॉलर के करीब पहुंच गया है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.28 फीसदी की तेजी आई है और यह 1 लाख करोड़ डॉलर (81.27 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

Multibagger Stock: हाउसिंग फाइनेंस कंपनी ने बना दिया करोड़पति, आगे भी तेजी का दिख रहा रुझान, चेक करें अपने पोर्टफोलियो में


वीकली सभी क्रिप्टो ग्रीन जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में सभी क्रिप्टो ग्रीन जोन में हैं। सात दिनों में सबसे अधिक बिटकॉइन (Bitcoin) मजबूत हुआ है। इसमें करीब 23 फीसदी का उछाल है। वहीं मार्केट कैप के हिसाब से दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) एक हफ्ते में 19 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटकॉइन (BitCoin) 21,367.60 डॉलर 1.15%
एथेरियम (Ethereum) 1,591.22 डॉलर 1.18%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.00%
बीएनबी (BNB) 302.64 डॉलर 0.56%
यूएसडी कॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर
एक्सआरपी (XRP) 0.3925 डॉलर 1.70%
बाईनेंस यूएसडी (Binance USD) 1.0 डॉलर 0.03%
कार्डानो (Cardano) 0.3522 डॉलर 0.09%
डॉजकॉइन (Dogecoin) 0.0869 डॉलर 4.11%
पॉलीगॉन (Polygon) 1.01 डॉलर 0.04%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में तेजी

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 4866 करोड़ डॉलर (3.95 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 1.96% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.10 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 41.29 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।