Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में लौटी रौनक, 22000 डॉलर के पार पहुंचा BitCoin, चेक करें बाकी करेंसीज का हाल

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज फिर रौनक दिख रही है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो टेथर (Tether) में कमजोरी है। हालांकि यह भी लगभग फ्लैट भाव पर है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसके भाव में शानदार तेजी है और एक बार फिर यह 22 हजार डॉलर के पार पहुंच गया है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति कमजोर हुई है

अपडेटेड Feb 15, 2023 पर 4:34 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.17 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 41.59 फीसदी हिस्सेदारी है।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज फिर रौनक दिख रही है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो टेथर (Tether) में कमजोरी है। हालांकि यह भी लगभग फ्लैट भाव पर है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसके भाव में शानदार तेजी है और एक बार फिर यह 22 हजार डॉलर के पार पहुंच गया है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति कमजोर हुई है। एक बिटकॉइन अभी 1.65 फीसदी की तेजी के साथ 22,179.84 डॉलर (18.37 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी ढाई फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.95 फीसदी की तेजी आई है और यह 1.03 लाख करोड़ डॉलर (85.30 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो ग्रीन जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो टेथर (Tether) ग्रीन जोन में हैं। हालांकि इसमें भी तेजी मामूली ही है। सात दिनों में सबसे अधिक गिरावट बीएनबी (BNB) में है और यह 9 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो बिटकॉइन 4 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ जबकि एथेरियम 7 फीसदी से अधिक टूटा है।


Mutual Funds ने Adani Group के इन दो शेयरों में की खरीदारी, क्या आपके पोर्टफोलियो में है?

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटकॉइन (BitCoin) 22,179.84 डॉलर 1.65%
एथेरियम (Ethereum) 1,551.62 डॉलर 2.62%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर (-) 0.07%
बीएनबी (BNB) 298.78 डॉलर 1.86%
यूएसडी कॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.00%
एक्सआरपी (XRP) 0.3837 डॉलर 3.70%
बाईनेंस यूएसडी (Binance USD) 0.9999 डॉलर 0.05%
कार्डानो (Cardano) 0.385 डॉलर 6.52%
डॉजकॉइन (Dogecoin) 0.08652 डॉलर 5.79%
पॉलीगॉन (Polygon) 1.24 डॉलर 5.24%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में तेजी

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 5837 करोड़ डॉलर (4.83 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 20.68% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.17 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 41.59 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।