Crypto Price: BitCoin में तेजी लेकिन मार्केट में घटी हिस्सेदारी, टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में गिरावट

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक दिख रही है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ डॉजकॉइन (Dogecoin) ही रेड जोन में है। वहीं सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसके भाव में तेजी है लेकिन बाजार में हिस्सेदारी कमजोर हुई है। एक बिटकॉइन अभी 0.84 फीसदी की तेजी के साथ 24,308.19 डॉलर (20.11 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है

अपडेटेड Feb 23, 2023 पर 4:19 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.19 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 42.35 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक दिख रही है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ डॉजकॉइन (Dogecoin) ही रेड जोन में है। वहीं सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसके भाव में तेजी है लेकिन बाजार में हिस्सेदारी कमजोर हुई है। एक बिटकॉइन अभी 0.84 फीसदी की तेजी के साथ 24,308.19 डॉलर (20.11 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी करीब डेढ़ फीसदी मजबूत हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.99 फीसदी की तेजी आई है और यह 1.11 लाख करोड़ डॉलर (91.84 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो ग्रीन जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो बाईनेंस यूएसडी (Binance USD) ग्रीन जोन में है। हालांकि यह भी लगभग फ्लैट भाव पर है। सात दिनों में सबसे अधिक डॉजकॉइन (Dogecoin) कमजोर हुआ है। यह 4 फीसदी से अधिक टूटा है। एक हफ्ते में बिटकॉइन और एथेरियम में 1 फीसदी से अधिक गिरावट रही।


अब ट्रेडर्स नहीं बता सकेंगे खुद को एडवाइजर, फंड मैनेजर; NSE ने जारी की 61 शब्दों की खास लिस्ट

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटकॉइन (BitCoin) 24,308.19 डॉलर 0.84%
एथेरियम (Ethereum) 1,665.93 डॉलर 1.54%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.00%
बीएनबी (BNB) 311.63 डॉलर 1.38%
यूएसडी कॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.00%
एक्सआरपी (XRP) 0.395 डॉलर 1.62%
कार्डानो (Cardano) 0.3927 डॉलर 1.74%
पॉलीगॉन (Polygon) 1.39 डॉलर 2.91%
बाईनेंस यूएसडी (Binance USD) 1.0 डॉलर 0.01%
डॉजकॉइन (Dogecoin) 0.08565 डॉलर (-) 0.99%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 5798 करोड़ डॉलर (4.78 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 11.57% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.19 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 42.35 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।