Cryptocurrency Price: क्रिप्टोकरेंसी में बिटकॉइन ने 42,000 डॉलर के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बिटकॉइन में गिरावट का दौरा जारी है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन 41,637 डॉलर तक पहुंच गया था। बिटकॉइन अस्थिरता के लिए मशहूर है। यही कारण है कि एक समय 69000 डॉलर के रिकॉर्ड पहुंचने के बाद इसमें 27,000 डॉलर की गिरावट आ चुकी है। साल की शुरुआत के बाद से क्रिप्टोकरेंसी में 9 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।
