Cryptoverse: मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एथर ने कुछ दिनों पहले अपना सिस्टम अपग्रेड किया था। एथेरियम के ब्लॉकचेन सिस्टम में यह अब तक का सबसे बड़ा बदलाव था और इसे मर्ज (Merge) नाम दिया गया। अब एथेरियम अपने अगले बड़े अपग्रेड की तरफ बढ़ रहा है, शंघाई (Shanghai)। मार्केट पार्टिसिपेंट्स का मानना है कि इसे छह महीने में लाया जा सकता है।