Get App

D-SIB: देश की अर्थव्यवस्था के लिए ये 3 बैंक अहम, संकट में भी सुरक्षित रहेगा आपका पैसा

D-SIB की लिस्ट में RBI ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ICICI बैंक और HDFC बैंक को शामिल किया है। इस लिस्ट में उन बैंकों को शामिल किया जाता है, जो देश की GDP के लिए अहम होते हैं और जिनके डूबने का खतरा नहीं उठाया जा सकता। इस लिस्ट में दो प्राइवेट सेक्टर के बैंक भी शामिल हैं

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Jan 02, 2023 पर 7:52 PM
D-SIB: देश की अर्थव्यवस्था के लिए ये 3 बैंक अहम, संकट में भी सुरक्षित रहेगा आपका पैसा
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज 2 जनवरी को D-SIB (Domestic Systemically Important Banks) 2022 की लिस्ट जारी की है।

D-SIB: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज 2 जनवरी को D-SIB (Domestic Systemically Important Banks) 2022 की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में RBI ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), ICICI बैंक और HDFC बैंक को शामिल किया है। इस लिस्ट में उन बैंकों को शामिल किया जाता है, जो देश की GDP के लिए अहम होते हैं और जिनके डूबने का खतरा नहीं उठाया जा सकता। इस लिस्ट में दो प्राइवेट सेक्टर के बैंक भी शामिल हैं। सरल शब्दों में D-SIB के तहत उन बैंकों को शामिल किया जाता है, जिनके डूबने से देश की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

RBI ने क्या कहा

इस कैटेगरी में शामिल बैंकों को अपने रिस्क वेटेड एसेट्स (RWAs) का कुछ हिस्सा अतिरिक्त कॉमन इक्विटी टियर-1 (CET-1) के रूप में रखना होता है. सीईटी-1 टियर-1 कैपिटल का वह हिस्सा जिसे बैंक या किसी वित्तीय संस्थान द्वारा इक्विटी के रूप में रखना होता है. RBI की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, SBI को अपनी रिस्क वेटेड एसेट के प्रतिशत के रूप में अतिरिक्त 0.60% सीईटी-1 बनाए रखना होगा। इसी तरह, ICICI बैंक और HDFC बैंक को अतिरिक्त 0.20 प्रतिशत सीईटी-1 के रूप में बनाए रखना होगा।

क्यों अहम है यह लिस्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें