वाडिया रियल्टी (Wadia Realty) की ठाणे में करीब 95 एकड़ जमीन बिकने वाली है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की अगुवाई में लेंडर्स ने इस जमीन की नीलामी करने का फैसला किया है ताकि गो फर्स्ट (Go First) की गो एयरलाइंस (Go Airlines) के ₹3918 करोड़ से अधिक के बकाए की रिकवरी की जा सके। इस जमीन के लिए बैंकों ने ₹1,375 करोड़ का रिजर्व प्राइस यानी बोली के लिए न्यूनतम भाव तय किया है। नीलामी के नोटिस के मुताबिक वाडिया रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड ने घोड़बंदर रोड पर भयांदरपाड़ा में मौजूद 94.71 एकड़ की प्रॉपर्टी गो फर्स्ट को दिए गए लोन के लिए सिक्योरिटी के तौर पर गिरवी रखा था। अब इसकी नीलामी 20 अगस्त 2026 को होनी है।
