
Hyundai Motor India: हुंडई मोटर इंडिया की अक्टूबर महीने में टोटल सेल्स 82,299 यूनिट्स रही जोकि सालाना आधार पर 17.7% रही। कंपनी की घरेलू बिक्री इस दौरान घरेलू बिक्री 16.7% बढ़कर 62,799 यूनिट्स को निर्यात 21.1% उछलकर 19,500 यूनिट्स पर पहुंच गया।
SML Mahindra: एसएमएल महिंद्रा की टोटल सेल्स पिछले महीने अक्टूबर में सालाना आधार पर 1,059 यूनिट्स से 1% से अधिक बढ़कर 1,065 यूनिट्स पर पहुंच गई।
Mahindra and Mahindra (M&M): महिंद्रा एंड महिंद्रा की टोटल सेल्स पिछले महीने सालाना आधार पर 9% बढ़कर 1.31 लाख यूनिट्स पर पहुंच गई। इस दौरान कंपनी की पैसेंजर गाड़ियों की कुल बिक्री 2% बढ़कर 73,338 यूनिट्स और कुल निर्यात 77% उछलकर 7,102 यूनिट्स पर पहुंच गया। हालांकि इस दौरान कंपनी के ट्रैक्टर की बिक्री 12% गिरकर 64,846 यूनिट्स पर आ गई।
Eicher Motors VECV: आयशर मोटर्स वीईसीवी की अक्टूबर महीने में टोटल सेल्स 34.9% बढ़कर 8,050 यूनिट्स से 10,861 यूनिट्स पर पहुंच गई।
Escorts Kubota: एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने पिछले महीने अक्टूबर में कुल 16,921 गाड़ियां बेचीं जो सालाना आधार पर 10% कम रही। पिछले साल कंपनी की टोटल सेल्स 18,798 यूनिट्स थी।