Get App

DDA Housing Scheme: दिल्ली में नए साल से शुरू होगी 15000 फ्लैट की योजना, जानिये- अप्लाई और पेमेंट करने का तरीका

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की नई आवासीय योजना नए साल में शुरू हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 23, 2021 पर 11:55 AM
DDA Housing Scheme: दिल्ली में नए साल से शुरू होगी 15000 फ्लैट की योजना, जानिये- अप्लाई और पेमेंट करने का तरीका
DDA Housing Scheme: दिल्ली में नए साल से शुरू होगी 15000 फ्लैट की योजना, जानिये- अप्लाई और पेमेंट करने का तरीका

DDA Housing Scheme: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की नई आवासीय योजना नए साल में शुरू हो सकती है। योजना की जानकारी को अभी तैयार किया जा रहा है। इस योजना में 15,500 फ्लैट शामिल होंगे। योजना के तहत HIG, LIG, EWS और MIG फ्लैट्स शामिल है। लोगों को अप्लाई करने के लिए 2 महीने का समय दिया जाएगा।

ये सभी फ्लैट द्वारका, नरेला, रोहिणी और जसोला में बने हुए हैं। पिछली बार की तरह इस बार भी आवासीय योजना पूरे तरीके से ऑनलाइन ही होगी। इस योजना की खास बात यह भी है कि इसको प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सब्सिडी योजना के साथ भी जोड़ा गया है। इस योजना का फायदा ग्राहक उठा सकते हैं।

नियम और शर्तें

आवेदक को भारत का नागरिक होना अनिवार्य है। आवासीय योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक के पास दिल्ली में 67 वर्ग मीटर से ज्यादा का प्लाट या फ्लैट नहीं होना चाहिए। EWS कैटेगरी में अप्लाई करने के लिए आवेदन करने वाले की आय 10 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें