Get App

Direct Tax Collection: पहली छमाही में डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 24% की भारी उछाल, सरकार के खजाने में आए 8.98 लाख करोड़ रुपये

आंकड़ों के अनुसार, 1 अप्रैल से 8 अक्टूबर, 2022 के दौरान डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 8.98 लाख करोड़ रुपये रहा है, जो इससे पिछले साल की समान अवधि के कलेक्शन से 23.8 प्रतिशत अधिक है

Translated By: Akhileshअपडेटेड Oct 09, 2022 पर 2:59 PM
Direct Tax Collection: पहली छमाही में डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 24% की भारी उछाल, सरकार के खजाने में आए 8.98 लाख करोड़ रुपये
आंकड़ों के अनुसार, 1 अप्रैल से 8 अक्टूबर, 2022 के दौरान डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 8.98 लाख करोड़ रुपये रहा है

Direct Tax Collection of FY23: कॉरपोरेट और व्यक्तिगत आय पर कुल टैक्स कलेक्शन चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से अब तक करीब 24 प्रतिशत बढ़ा है। आयकर विभाग ने एक बयान में कहा कि 1 अप्रैल से 8 अक्टूबर के दौरान कॉरपोरेट आय पर टैक्स कलेक्शन (Corporate income tax collection) में 16.74 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं, व्यक्तिगत टैक्स कलेक्शन (Personal income tax collection) में 32.30 फीसदी का उछाल आया है।

आंकड़ों के अनुसार, 1 अप्रैल से 8 अक्टूबर, 2022 के दौरान डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 8.98 लाख करोड़ रुपये रहा है, जो इससे पिछले साल की समान अवधि के कलेक्शन से 23.8 प्रतिशत अधिक है। डायरेक्ट टैक्स में कॉरपोरेट और व्यक्तिगत आयकर आता है।

ये भी पढ़ें- Gambia Cough Syrup Deaths: गाम्बिया में भारतीय कफ सिरप पीने से 3 और बच्चों की मौत, अब तक 69 गंवा चुके हैं जान

एक बयान में कहा गया है कि रिफंड को समायोजित करने के बाद डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 7.45 लाख करोड़ रुपये रहा है, जो एक साल पहले की इसी अवधि के शुद्ध कलेक्शन से 16.3 प्रतिशत अधिक है। यह कलेक्शन वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बजट अनुमान का 52.46 प्रतिशत बैठता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें