Get App

D2K Technologies India को खरीदेगी रेटिंग एजेंसी Icra, जानें कितने करोड़ का रहने वाला है सौदा

ICRA के पोर्टफोलियो में वर्तमान में क्रेडिट रिस्क असेसमेंट और मॉनिटरिंग के लिए फ्रेमवर्क और टूल्स शामिल हैं। इनमें अपेक्षित क्रेडिट लॉस कैलकुलेशंस और काउंटरपार्टी रिस्क के लिए सॉल्यूशंस भी शामिल हैं। यह अधिग्रहण हमारे मौजूदा पोर्टफोलियो को मजबूत करेगा और रिस्क असेसमेंट और एनालिटिक्स के हमारे मुख्य क्षेत्रों में तकनीक-समर्थित मजबूत सॉल्यूशंस की पेशकश करने में ICRA की क्षमता को बढ़ाएगा।

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 21, 2023 पर 8:33 AM
D2K Technologies India को खरीदेगी रेटिंग एजेंसी Icra, जानें कितने करोड़ का रहने वाला है सौदा
D2K बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों के लिए सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस प्रोवाइडर है।

डॉमेस्टिक रेटिंग एजेंसी ICRA के मालिकाना हक वाली सहायक कंपनी ICRA एनालिटिक्स लिमिटेड 15.4 करोड़ रुपये में D2K टेक्नोलोजिज इंडिया को खरीदने वाली है। इक्रा की ओर से शेयर बाजारों को इस बारे में सूचना दी गई है। D2K बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों के लिए सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस प्रोवाइडर है। बहुमत हिस्सेदारी की यह खरीद रिस्क और एनालिटिक्स स्पेस में इक्रा की क्षमताओं को मजबूत करेगी।

ICRA Ltd के एमडी और ग्रुप सीईओ रामनाथ कृष्णन ने कहा, "हमारा मानना है कि टेक्नोलोजी, भारतीय ऋण और वित्तीय सेवा बाजारों की प्रगति को आकार देने में जबरदस्त भूमिका निभाएगी। यह अधिग्रहण हमारे मौजूदा पोर्टफोलियो को मजबूत करेगा और रिस्क असेसमेंट और एनालिटिक्स के हमारे मुख्य क्षेत्रों में तकनीक-समर्थित मजबूत सॉल्यूशंस की पेशकश करने में आईसीआरए की क्षमता को बढ़ाएगा। इसके अलावा यह हमारी रिस्क और एनालिटिक्स फ्रेंचाइजी का विस्तार करने की रणनीति के अनुरूप है।"

कैसे मजबूत होगा ICRA का पोर्टफोलियो

ICRA के पोर्टफोलियो में वर्तमान में क्रेडिट रिस्क असेसमेंट और मॉनिटरिंग के लिए फ्रेमवर्क और टूल्स शामिल हैं। इनमें अपेक्षित क्रेडिट लॉस कैलकुलेशंस और काउंटरपार्टी रिस्क के लिए सॉल्यूशंस भी शामिल हैं। D2K के तकनीकी सॉल्यूशंस को शामिल करने से बाजार की उभरती आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में ICRA के प्रोडक्ट्स में में वृद्धि होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें