एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट यानी ED ने तमिलनाडु के मदुरै (Madurai) स्थित एक ग्रुप द्वारा धोखाधड़ी से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के बाद कार्रवाई की है। ED ने इसके तहत 207 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को जब्त कर लिया है। ED ने यह जानकारी आज 17 दिसंबर को दी। ईडी की जांच तमिलनाडु पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा दर्ज एक FIR से शुरू हुई है। नियोमैक्स प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ निवेशकों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों के बाद पुलिस एफआईआर दर्ज की गई थी।
