Petrol-Diesel Price: दिवाली के मौके पर आज यानी 8 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। हर दिन सुबह 6 बजे देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें जारी करती हैं। आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस बीच कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से राहत भरी खबर मिली है। कच्चे तेल की कीमत एक बार फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गई है। बता दें पिछले महीने क्रूड ऑयल का भाव बढ़कर करीब 115 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था।
