Elon Musk ने X को बेचा, 33 अरब डॉलर में हुई डील; कौन है खरीदार?

Elon Musk ने X को 33 अरब डॉलर में बेच दिया। कौन है X का खरीदार? क्या यह सोशल मीडिया और AI के भविष्य को बदलने की चाल है या कोई बड़ी रणनीति? जानिए इस सौदे के पीछे की पूरी कहानी।

अपडेटेड Mar 29, 2025 पर 9:06 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Elon Musk ने अपनी सोशल मीडिया साइट X (पहले ट्विटर) को बेच दिया है।

Elon Musk x Sold:  अमेरिकी अरबपति कारोबारी Elon Musk ने अपनी सोशल मीडिया साइट X (पहले ट्विटर) को बेच दिया है। इसे AI कंपनी xAI ने खरीदा है। xAI भी एलॉन मस्क की ही कंपनी है। यह डील 33 अरब डॉलर में ऑल-स्टॉक ट्रांजैक्शन के रूप में हुई है। Musk ने शुक्रवार को इस बड़े सौदे की घोषणा की। उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह कदम "xAI की उन्नत AI क्षमताओं और X की विशाल पहुंच को मिलाकर जबरदस्त संभावनाओं को खोलने" का काम करेगा।

मस्क ने 44 अरब डॉलर में खरीदा था ट्विटर

Musk के मुताबिक, इस सौदे में xAI का मूल्यांकन 80 अरब डॉलर और X का 33 अरब डॉलर किया गया है। उन्होंने 2022 में 44 अरब डॉलर में ट्विटर खरीदा था। मस्क ने कंपनी की रीब्रांडिंग कर X नाम दिया और कर्मचारियों में भारी कटौती की। साथ ही, हेट स्पीच, गलत सूचना और यूजर वेरिफिकेशन को लेकर कई नीतिगत बदलाव किए।


Musk ने xAI को एक साल बाद लॉन्च किया था। उन्होंने कहा, "xAI और X का भविष्य आपस में जुड़ा हुआ है। आज हम डेटा, मॉडल, कंप्यूटिंग, डिस्ट्रीब्यूशन और टैलेंट को एक साथ लाने का आधिकारिक कदम उठा रहे हैं।" Musk के अनुसार, यह मर्जर "दुनिया भर में अरबों लोगों को और अधिक स्मार्ट और प्रभावी अनुभव प्रदान करेगा। साथ ही सच्चाई की खोज और ज्ञान को आगे बढ़ाने के मूल मिशन पर कायम रहेगा।"

मई में ट्रंप प्रशासन छोड़ेंगे Elon Musk

टेक अरबपति एलॉन मस्क का यह भी कहना है कि वह मई के अंत में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन से इस्तीफा देंगे। मस्क को 130 दिनों के लिए "स्पेशल गवर्नमेंट एम्प्लॉयी" के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने अमेरिका के राजकोषीय घाटे को $1 ट्रिलियन तक घटाने में अहम भूमिका निभाई। वह "डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE)" के प्रमुख के रूप में सरकारी खर्च में कटौती की अगुवाई कर रहे थे।

मस्क ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में अपनी भूमिका को सरकारी खर्चों में ऐतिहासिक बदलाव करार दिया। उन्होंने कहा, "यह एक क्रांति है। और मुझे लगता है कि यह शायद अमेरिकी क्रांति के बाद सरकार में सबसे बड़ी क्रांति हो सकती है। आखिर में, अमेरिका पहले से कहीं ज्यादा मजबूत स्थिति में होगा। हमारा भविष्य शानदार होने वाला है।"

यह भी पढ़ें : हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर में बड़ी हिस्सेदारी खरीदेगी LIC, तीन बड़ी कंपनियों पर है नजर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।