Essar अपने कुछ पोर्ट्स और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर एसेट्स आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील (Arcelor Mittal Nippon Steel) को बेचेगी। उसने 26 अगस्त (शुक्रवार) को इसका ऐलान किया। उसने कहा कि उसने आर्सेलर मित्तल निप्पॉन के साथ इसके लिए 19,000 करोड़ रुपये की डील की है। कंपनी के ये एसेट्स हजीरा स्टील प्लांट्स के इस्तेमाल में हैं।
एस्सार ने कहा है कि इस डील में 50-50 ज्वाइंट वेंचर के लिए पार्टनरशिप भी शामिल है। एस्सार और आर्सेलर मित्तल इसके तहत गुजरात के हजीरा में एक 4 MTPA एलएनजी टर्मिनल बनाएंगे। एस्सार पोर्ट्स एंड टर्मिनल्स लिमिटेड के डायरेक्टर रेवंत रूइया ने इस डील के बारे में कहा, "इस डील से हमारे इनवेस्टमेंट्स पर कई गुना रिटर्न हासिल होगा। इसके साथ ही एस्सार पोर्ट्स एंड टर्मिनल्स ने हमारे सभी शेयरहोल्डर्स के लिए वैल्यू अनलॉक की है।"
उन्होंने कहा कि कंपनी इंडिया और विदेश में नए और आधुनिक कोर (Core) इंफ्रास्ट्रक्चर एसेट्स बनाना जारी रखेगी। इस डील से एस्सार का एसेट मॉनेटाइजेशन प्रोग्राम पूरा हो जाने की उम्मीद है। कंपनी का 2,00,000 करोड़ का डेट रिपेमेंट प्लान भी पूरा हो जाने की उम्मीद है। इस तरह बैंकों का कंपनी पर कोई पैसा बकाया नहीं रह जाएगा।
एस्सार का टोटल रेवेन्यू करीब 1.2 लाख करोड़ रुपये और उसका एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) करीब 64,000 करोड़ रुपये रहेगा। इसमें इंडिया और विदेश में स्थित कई तरह के एसेट्स शामिल हैं।
एस्सार कैपिटल के डायरेक्टर प्रशांत रुइया ने कहा, "एस्सार अब ग्रोथ और रिसर्जेंस के लिए फिर से तैयार है। पिछले 4 साल में बिजनेस को कंसॉलिडेट करने के बाद अब हम ग्रोथ के अगले चरण में दाखिल हो चुके हैं। इससे हमें सस्टेनेबल एनर्जी फ्यूचर बनाने में मदद मिलेगी, जिसका असर हरित दुनिया में लोगों की जिंदगियों और जीविकोपार्जन पर पड़ेगा।"