Get App

Essar कुछ इंफ्रा एसेट्स Arcelor Mittal Nippon Steel को 19,000 करोड़ में बेचेगी

एस्सार ने कहा है कि इस डील में 50-50 ज्वाइंट वेंचर के लिए पार्टनरशिप भी शामिल है। एस्सार और आर्सेलर मित्तल इसके तहत गुजरात के हजीरा में एक 4 MTPA एलएनजी टर्मिनल बनाएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 26, 2022 पर 5:59 PM
Essar कुछ इंफ्रा एसेट्स Arcelor Mittal Nippon Steel को 19,000 करोड़ में बेचेगी
इस डील से एस्सार का एसेट मॉनेटाइजेशन प्रोग्राम पूरा हो जाने की उम्मीद है।

Essar अपने कुछ पोर्ट्स और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर एसेट्स आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील (Arcelor Mittal Nippon Steel) को बेचेगी। उसने 26 अगस्त (शुक्रवार) को इसका ऐलान किया। उसने कहा कि उसने आर्सेलर मित्तल निप्पॉन के साथ इसके लिए 19,000 करोड़ रुपये की डील की है। कंपनी के ये एसेट्स हजीरा स्टील प्लांट्स के इस्तेमाल में हैं।

एस्सार ने कहा है कि इस डील में 50-50 ज्वाइंट वेंचर के लिए पार्टनरशिप भी शामिल है। एस्सार और आर्सेलर मित्तल इसके तहत गुजरात के हजीरा में एक 4 MTPA एलएनजी टर्मिनल बनाएंगे। एस्सार पोर्ट्स एंड टर्मिनल्स लिमिटेड के डायरेक्टर रेवंत रूइया ने इस डील के बारे में कहा, "इस डील से हमारे इनवेस्टमेंट्स पर कई गुना रिटर्न हासिल होगा। इसके साथ ही एस्सार पोर्ट्स एंड टर्मिनल्स ने हमारे सभी शेयरहोल्डर्स के लिए वैल्यू अनलॉक की है।"

यह भी पढ़ें : RBI के पूर्व गवर्नर Raghuram Rajan ने कहा, केंद्रीय बैंकों का काम सिर्फ इनफ्लेशन कंट्रोल करना होना चाहिए

उन्होंने कहा कि कंपनी इंडिया और विदेश में नए और आधुनिक कोर (Core) इंफ्रास्ट्रक्चर एसेट्स बनाना जारी रखेगी। इस डील से एस्सार का एसेट मॉनेटाइजेशन प्रोग्राम पूरा हो जाने की उम्मीद है। कंपनी का 2,00,000 करोड़ का डेट रिपेमेंट प्लान भी पूरा हो जाने की उम्मीद है। इस तरह बैंकों का कंपनी पर कोई पैसा बकाया नहीं रह जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें