भारत में पर्सनल लोन लेने के लिए लोन लेने वाले का क्रेडिट स्कोर बहुत बड़ा रोल प्ले करता है. चाहे आप होम रिनोवेशन या शादी जैसे बड़े खर्चों की प्लानिंग कर रहे हों या अचानक मेडिकल खर्च का सामना करना पड़े, पर्सनल लोन आपको फाइनेंशियल सपोर्ट दे सकता है. डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म्स की वजह से पर्सनल लोन ऑफर्स तक एक्सेस करना काफी आसान हो गया है. लेकिन, पर्सनल लोन हासिल करने के लिए लेंडर्स आपके क्रेडिटवर्थीनेस को क्रेडिट स्कोर के जरिए चेक करते हैं. हायर क्रेडिट स्कोर से आपको पर्सनल लोन की क्विक अप्रूवल और सस्ते इंटरेस्ट रेट्स मिल सकते हैं. साथ ही, लेंडर्स लोन एप्लिकेशन अप्रूव करने से पहले मिनिमम क्रेडिट स्कोर भी चेक करते हैं.
