फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा (Meta) एक बार फिर छंटनी कर रही है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह सैन फ्रांसिस्को पेनिनसुला ऑफिसेज में और 102 जॉब कट करेगी। कंपनी ने नौकरियों में हो रही इन कटौतियों की जानकारी कैलिफोर्निया के एंप्लॉयमेंट डेवलपमेंट डिपार्टमेंट को दी है। छंटनी का यह लेटेस्ट दौर तब आया है, जब कंपनी अपने मेटावर्स डिवीजन से इनवेस्टमेंट को वियरेबल टेक्नोलॉजी में शिफ्ट कर रही है।
सिलिकॉन वैली बिजनेस जर्नल के मुताबिक, एक ईमेल में मेटा के एक प्रवक्ता ने कहा है, “हमने पिछले महीने कहा था कि हम अपने कुछ इनवेस्टमेंट को मेटावर्स से वियरेबल्स की ओर शिफ्ट कर रहे हैं। यह उसी कोशिश का हिस्सा है। हम इस साल वियरेबल्स की ग्रोथ को सपोर्ट करने के लिए बची हुई रकम को फिर से इनवेस्ट करने की योजना बना रहे हैं।”
इससे पहले निकाले थे 1500 कर्मचारी
इससे पहले मेटा ने जनवरी 2026 में अपनी रियलिटी लैब्स डिवीजन से लगभग 1,500 कर्मचारियों की छंटनी की थी। 3 वीआर गेम स्टूडियो बंद कर दिए, बैटमैन: आर्कहम शैडो का सीक्वल रद्द कर दिया और होराइजन वर्क रूम्स को बंद कर दियारियलिटी लैब्स डिवीजन ऑगमेंटेड रियलिटी प्रोडक्ट्स और सर्विसेज को संभालती है, जिसमें मेटावर्स भी शामिल है। रियलिटी लैब्स ने वित्त वर्ष 2025 में केवल 2.2 अरब डॉलर का रेवेन्यू कमाया। ऑपरेटिंग कॉस्ट में 19.2 अरब डॉलर खर्च किए। पिछले साल की तुलना में इस डिवीजन के घाटे में 8.3% की वृद्धि हुई है। 2020 में अपनी शुरुआत के बाद से इस डिवीजन को अब तक 83 अरब डॉलर से अधिक का घाटा हो चुका है, जबकि कुल रेवेन्यू केवल 11.8 अरब डॉलर है।
हाल के महीनों में मेटा ने अपने मेनलो पार्क डिवीजन में भी 318 नौकरियां कम की हैं। कंपनी ने पिछले साल अपने कर्मचारियों की संख्या में 6% की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दिसंबर 2025 के अंत तक इसके कर्मचारियों की संख्या 78000 से ज्यादा थी।