HDFC बैंक के पूर्व बॉस आदित्य पुरी ने ज्वाइन किया Deloitte, सीनियर एडवाइजर के तौर पर करेंगे काम

पुरी की नियुक्त के बारे में डेलॉइट साउथ एशिया के CEO रोमल शेट्टी का कहना था, 'पुरी दूरदर्शी लीडर हैं और बिजनेस की दुनिया के लिए बड़ी पूंजी की तरह हैं। इंडस्ट्री को लेकर उनकी समझ और विश्व स्तर का संस्थान बनाने में उनका अनुभव हमारे उस मिशन के लिए काफी अहम है, जिसके तहत हमारा मकसद अलग-अलग इंडस्ट्रीज, खास तौर पर भारत के फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में बदलाव को बढ़ावा देना है।'

अपडेटेड Oct 04, 2023 पर 1:49 PM
पुरी को 1994 में HDFC बैंक का CEO नियुक्त किया गया था। वहां वह 26 साल तक इस पद पर रहने के बाद रिटायर हुए थे।

Aditya Puri: HDFC बैंक के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ आदित्य पुरी ने अब डेलॉइट (Deloitte) ज्वाइन किया है। इस कंपनी में वह सीनियर एडवाइजर (वरिष्ठ सलाहकार) की भूमिका में होंगे। पुरी ने कहा, 'डिजिटल और टेक्नोलॉजी संबंधी पहल के जरिये फाइनेंशियल सर्विसेज की दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिल रहे हैं और हमें यह जरूरी तौर पर सुनिश्चित करना चाहिए कि भारत में सब को (खास तौर पर कम आय वाले लोगों को) सस्ते लोन की सुविधा उपलब्ध हो हो। डेलॉइट दुनिया की सबसे बड़ी प्रोफेशनल सर्विसेज फर्म है और यह अपनी प्रतिबद्धता और इनोवेशन के लिए जानी जाती है। मुझे इस कंपनी को ज्वाइन करते हुए बेहद खुशी हो रही है।'

इस सिलसिले में डेलॉइट की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, पुरी अपनी विशेषज्ञता और अनुभव का इस्तेमाल फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में तकनीक आधारित बदलावों को बढ़ावा देने में करेंगे। साथ ही, वह भारत में फाइनेंशियल इनक्लूजन को बढ़ावा देने के मकसद से जुड़ी पहल को भी आगे बढ़ने में भूमिका निभाएंगे। पुरी को 1994 में HDFC बैंक का CEO नियुक्त किया गया था। वहां वह 26 साल तक इस पद पर रहने के बाद रिटायर हुए थे।

पुरी की नियुक्त के बारे में डेलॉइट साउथ एशिया के CEO रोमल शेट्टी का कहना था, 'पुरी दूरदर्शी लीडर हैं और बिजनेस की दुनिया के लिए बड़ी पूंजी की तरह हैं। इंडस्ट्री को लेकर उनकी समझ और विश्व स्तर का संस्थान बनाने में उनका अनुभव हमारे उस मिशन के लिए काफी अहम है, जिसके तहत हमारा मकसद अलग-अलग इंडस्ट्रीज, खास तौर पर भारत के फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में बदलाव को बढ़ावा देना है।'

इससे पहले जून 2023 में डेलॉइट ने भारती एयरटेल (Bharati Airtel) और सॉफ्टबैंक इंडिया (Softbank India) के पूर्व सीईओ मनोज कोहली (Manoj Kohli) को सीनियर एडवाइजर नियुक्त किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।