भारत-UK के बीच होगा FTA, एक-दूसरे के प्रोडक्ट पर ड्यूटी नहीं लगाने से क्या-क्या होगा सस्ता

भारत और इंग्लैंड अगले महीने Free Trade Agreement पर हस्ताक्षर करने वाले जिसके बाद दोनों देश एक दूसरे के प्रोडक्ट्स पर इंपोर्ट ड्यूटी नहीं लगायेंगे

अपडेटेड Sep 26, 2022 पर 3:33 PM
Story continues below Advertisement
FTA लागू होने जाने के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच ट्रेड में डायमंड, गोल्ड, सिल्वर, पेट्रोलियम से जुड़े प्रोडक्ट्स स्कॉच व्हिस्की और रेंज रोवर जैसी गाड़ियां सस्ती हो जायेंगी

आप अगर made in UK, स्कॉच व्हिस्की और रेंज रोवर गाड़ियों के शौकीन हैं तो आने वाले दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आयेंगे। इसकी पीछे की वजह से ये आने वालें दिनों में ये काफी सस्ते में आपको मिल सकेंगी। दरअसल दिवाली तक भारत और UK दोनों आपस में फ्री ट्रेड एंग्रीमेंट यानी FTA (Free Trade Agreement) करने वाले हैं।

इस FTA से किन किन सेक्टर पर क्या असर पड़ेगा और भारतीयों को कौन सी चीजें सस्ती मिलने लगेंगी इस पर ज्यादा विस्तार से जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के लक्ष्मण रॉय ने कहा कि दोनों देशों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट अगले महीने होने की संभावना है। इस एग्रीमेंट पर दोनों देशों द्वारा हस्ताक्षर किये जाने के बाद दोनों देश एक-दूसरे के प्रोडक्ट पर ड्यूटी नहीं लगाएंगे।

लक्ष्मण ने कहा कि इस एग्रीमेंट पर साइन होने के बाद भारत से जो सामान यूके जाता है उस पर यूके सरकार इंपोर्ट ड्यूटी नहीं लगायेगी और यूके से जो सामान भारत इंपोर्ट होगा उस पर भारत सरकार द्वारा इंपोर्ट ड्यूटी नहीं लगायेगी। इसका फायदा दोनों देशों को होगा।


इसका असर महंगी गाड़ियों के इंपोर्ट पर होता हुआ दिखाई देगा। जैगुआर लैंड रोवर जैसी UK की कारें सस्ते में मिलेंगी। अभी इन कारों पर 100 प्रतिशत इंपोर्ट ड्यूटी लगती है। ये ड्यूटी खत्म हो जाने पर भारत के लोगों को महंगी गाड़ियां आधी कीमत पर मिल सकेंगी।

Stocks to Watch Today: आज फोकस में रहने वाले कोल इंडिया, हर्षा इंजीनियर्स, रेलटेल कॉर्प और अन्य स्टॉक्स

गाड़ियों के अलावा स्कॉच व्हिस्की भी भारत में बहुत पसंद की जाती है। इस पर भी बड़ी मात्रा में ड्यूटी लगाई जाती है। FTA होने के बाद इस पर ड्यूटी नहीं लगेगी और इसके शौकीन लोगों को व्हिस्की सस्ते मिल सकेगी।

लक्ष्मण ने आगे कहा ड्यूटी खत्म होने के बाद डायमंड, गोल्ड, सिल्वर, पेट्रोलियम पर भी इंपोर्ट ड्यूटी खत्म होगी। जिसके बाद डायमंड, गोल्ड, सिल्वर, पेट्रोलियम से संबंधित प्रोडक्ट सस्ते हो जायेंगे। वहीं यूके में इंपोर्ट ड्यूटी नहीं लगने से भारत से गारमेंट, फुटवियर का एक्सपोर्ट बढ़ेगा। इतना ही नहीं UK में पढ़ाई करना और नौकरी पाना भी आसान हो जायेगा।

आंकड़ों पर नजर डालें तो फिलहाल अभी भारत से UK 10.5 बिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट किया जाता है जबकि UK से भारत में 7 बिलियन डॉलर का इंपोर्ट होता है।

 

 

 

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Sep 26, 2022 3:33 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।