मशहूर फैशन ब्रांड GAP करेगी 1,800 कर्मचारियों की छंटनी, कहा- 'सालाना 30 करोड़ डॉलर की होगी बचत'

मशहूर अमेरिकी फैशन ब्रांड गैप (GAP) ने अपने करीब 1,800 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है। कंपनी ने गुरुवार को जारी एक बयान में बताया कि उसने अपने लागत को कम करने के लिए यह कदम उठाया है। यहां ये बताना जरूरी है कि GAP ने पिछले साल सितंबर में भी 500 कर्मचारियों की छंटनी की थी

अपडेटेड Apr 27, 2023 पर 8:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

मशहूर अमेरिकी फैशन ब्रांड गैप (GAP) ने अपने करीब 1,800 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है। कंपनी ने गुरुवार को जारी एक बयान में बताया कि उसने अपने लागत को कम करने के लिए यह कदम उठाया है। यहां ये बताना जरूरी है कि GAP ने पिछले साल सितंबर में भी 500 कर्मचारियों की छंटनी की थी। इस बार छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों की संख्या पिछली बार से करीब 300 गुना अधिक है। कंपनी ने बताया कि जिन 1,800 कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी, उसमें कंपनी के मुख्यालय में काम करने वाले कुछ लोग, ऊपरी फील्ड के लोग, उसके रिजनल स्टोर्स के लीडर्स और वर्कर शामिल हैं।

GAP ने नौकरियों की कटौती का ऐलान ऐसे समय में किया है, जब उसकी बिक्री में गिरावट आई है और कंपनी मुनाफे में वापस आने के लिए सघर्ष कर रही है। गैप के अंतरिम CEO बॉब मार्टिन ने एक बयान में कहा कि छंटनी से सालाना 30 करोड़ डॉलर की बचत होने की उम्मीद है।

मार्टिन ने कहा, "हम गैप इंक की ग्रोथ में नई जान फूंकने के लिए जरूरी कदम उठा रहे हैं। इसमें तहत हमारे कारोबारी मॉल को सरल और अनुकूलित बनाना, रचनात्मकता को बढ़ावा देना और कस्टमर एक्सपीरियंस से जुड़े हर मोर्च पर बेहतर डिलीवरी देना शामिल है।"


यह भी पढ़ें- Taking Stock:निफ्टी 17900 के ऊपर हुआ बंद, जानिए 28 अप्रैल को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

मार्टिन ने कहा, "इसका मतलब है उन दोस्तों और टीम के सदस्यों को अलविदा कहना, जिनकी हम परवाह करते हैं। मैं यहां कंपनी के प्रत्येक व्यक्ति की तरफ उन सभी कर्मचारियों के समर्पण, उर्जा और उनके योगदान के लिए ईमानदारी से प्रशंसा करता हूं।"

मार्टिन ने इससे पहले मार्च में एक बयान में कहा कि था कि कंपनी अपने मैनेजमेंट लेयर्स को कम करने की तैयारी कर रही है। हालांकि उन्होंने उस वक्त ये नहीं बताया था कि कितनी नौकरियां घटाई जाएंगी। जनवरी 2023 तक के आंकड़े के मुताबिक, GAP में कुल 95,000 कर्मचारी काम करते हैं। इसमें से 81 फीसदी कर्मचारी रिटेल लोकेशंस पर काम करते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।