General Atlantic के इंडिया COO आलोक मिश्रा ने दिया इस्तीफा

General Atlantic के इंडिया COO आलोक मिश्रा ने लिंक्डइन पोस्ट में कहा, "मैं जनरल अटलांटिक में लगभग 11 इनक्रेडिबल ईयर्स के बाद रिटायर हो रहा हूं।" उन्होंने आगे कहा, "इस नए चरण में कदम रखते ही मैं आगे आने वाली चीजों को लेकर एक्साइटेड हूं। रिटायरमेंट कोई अंत नहीं है, यह एक शुरुआत है

अपडेटेड Jul 17, 2024 पर 5:19 PM
भारत में प्राइवेट इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर और ऑपरेटिंग पार्टनर आलोक मिश्रा ने कंपनी छोड़ दी है।

भारत में प्राइवेट इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर और ऑपरेटिंग पार्टनर आलोक मिश्रा ने कंपनी छोड़ दी है। सूत्रों ने बताया कि उद्योग जगत के टॉप कॉर्पोरेट दिग्गज और डीलमेकर हाल ही में मिश्रा की फेयरवेल पार्टी में शामिल हुए थे। मिश्रा 2013 में जनरल अटलांटिक में शामिल होने से पहले WNS ग्लोबल के CFO और IT सर्विसेज कंपनी Mphasis के ग्रुप CFO थे। मिश्र कंपनी के इंडिया और साउथईस्ट एशिया के हेड संदीप नाइक को रिपोर्ट करते थे। हाल ही में मनीकंट्रोल ने एक रिपोर्ट में बताया था कि नाइक इस साल के अंत तक अपने पद से हट जाएंगे और वे कंपनी में आगे सलाहकार की भूमिका में होंगे।

COO Alok Misra ने इस्तीफे पर क्या कहा?

मिश्रा ने लिंक्डइन पोस्ट में कहा, "मैं जनरल अटलांटिक में लगभग 11 इनक्रेडिबल ईयर्स के बाद रिटायर हो रहा हूं।" उन्होंने आगे कहा, "इस नए चरण में कदम रखते ही मैं आगे आने वाली चीजों को लेकर एक्साइटेड हूं। रिटायरमेंट कोई अंत नहीं है, यह एक शुरुआत है - नए पैशन तलाशने, प्रियजनों के साथ समय बिताने और दफ़्तर की चारदीवारी से बाहर जीवन को अपनाने का मौका।"


यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब जनरल अटलांटिक BYJU's में अपने निवेश को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है, क्योंकि NCLT ने बायजू की पैरेंट कंपनी थिंक एंड लर्न (Think and Learn) को बड़ा झटका देते हुए उसके खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने का आदेश जारी कर दिया।

जनरल अटलांटिक ने एडटेक कंपनी में कई राउंड में 300-400 मिलियन डॉलर का निवेश किया है, ताकि करीब 6 फीसदी की हिस्सेदारी हासिल की जा सके। हालांकि, एडटेक स्टार्टअप 2022 में 22 अरब डॉलर के मूल्य वाली एक बड़ी कंपनी से अब भारतीय अदालतों में दिवालिया याचिका को चुनौती देने तक पहुंच गया है। मूल्य में यह गिरावट इसके सभी निवेशकों के लिए बड़ा झटका है, जिसमें जनरल अटलांटिक जैसे बड़े निवेशक भी शामिल हैं।

जनरल अटलांटिक के पोर्टफोलियो की एक और एडटेक कंपनी अनएकेडमी कथित तौर पर पीक XV समर्थित K12 टेक्नो के साथ विलय के लिए बातचीत कर रही है। 2022 में Prosus समर्थित PayU पेमेंट गेटवे बिजनेस BillDesk को 4.7 अरब डॉलर में अधिग्रहित करने के लिए बातचीत कर रहा था, लेकिन आखिरकार इस सौदे को रद्द कर दिया गया, जिसका मतलब था कि जनरल अटलांटिक जैसे शुरुआती निवेशकों के लिए बाहर निकलने में देरी हुई। जनरल अटलांटिक ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। वहीं, मिश्रा ने लिंक्डइन पोस्ट में अपने जाने की पुष्टि की है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।