Get App

डॉएशे बैंक ने भारतीय ऑपरेशंस के लिए मुहैया कराए 5,110 करोड़ रुपये, भारत में ग्रोथ प्लान पर काम करेगा लेंडर

जर्मनी के डॉएशे बैंक ने अपने भारतीय ऑपरेशंस में 5,110 करोड़ रुपये (65 करोड़ डॉलर) लगाए हैं, जिसका मकसद ग्रोथ प्लान की फंडिंग करना है। बैंक का कहना है कि इन फंडों, अर्निंग व अन्य कंपोनेंट्स के जरिये डॉएशे बैंक AG इंडिया की शाखाओं की पूंजी बढ़कर तकरीबन 33,000 करोड़ रुपये हो जाएगी, जो 2023 के लेवल से 33 पर्सेंट ज्यादा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 06, 2024 पर 1:03 PM
डॉएशे बैंक ने भारतीय ऑपरेशंस के लिए मुहैया कराए 5,110 करोड़ रुपये, भारत में ग्रोथ प्लान पर काम करेगा लेंडर
डोएचे बैंक कॉरपोरेट, इनवेस्टमेंट और प्राइवेट बैंकिंग की सुविधाएं ऑफर करता है।

जर्मनी के डॉएशे बैंक ने अपने भारतीय ऑपरेशंस में 5,110 करोड़ रुपये (65 करोड़ डॉलर) लगाए हैं, जिसका मकसद ग्रोथ प्लान की फंडिंग करना है। बैंक का कहना है कि इन फंडों, अर्निंग व अन्य कंपोनेंट्स के जरिये डॉएशे बैंक AG इंडिया की शाखाओं की पूंजी बढ़कर तकरीबन 33,000 करोड़ रुपये हो जाएगी, जो 2023 के लेवल से 33 पर्सेंट ज्यादा है।

वित्त वर्ष 2025 में भारतीय अर्थव्यवस्था की ग्रोथ 7.2 पर्सेंट रहने का अनुमान है, जो बाकी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले बेहतर हो सकती है। मजबूत ग्रोथ की वजह से विदेशी निवेशक भारत में अपने ऑपरेशन का विस्तार करने की तरफ आकर्षित हुए हैं। डॉएशे बैंक कॉरपोरेट, इनवेस्टमेंट और प्राइवेट बैंकिंग की सुविधाएं ऑफर करती है और इसका इस्तेमाल भारत के बिजनेस ऑपरेशंस के विस्तार में किया जाएगा।

डॉएशे बैंक, EMEA और जर्मनी के सीईओ एलिग्जेंडर ने बताया, ' हमें भारत के अपने इंटिग्रेटेड और बेहतर तरीके से डायवर्सिफाइड बिजनेस में जबरदस्त संभावना नजर आ रही है।' बैंक का कहना है कि पूंजी में बढ़ोतरी का असर सिर्फ भारतीय शाखाओं में ही देखने को मिलेगा। बैंक एंप्लॉयीज के लिए भी काम करने के लिहाज से काफी बेहतर जगह माना जाता है। पिछले साल भी बैंक ने भारत में अपने ऑपरेशंस का विस्तार कर हजारों लोगों की भर्ती की थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें