Go First ने अब 28 जून तक रद्द की अपनी उड़ानें, लगातार 18वीं बार बढ़ाई डेडलाइन

दिवालिया हो चुकी एयरलाइन गो फर्स्ट (Go First) ने कारोबारी दिक्कतों का हवाला देते हुए अब अपनी उड़ानें 28 जून तक रद्द कर दी है। एयरलाइन ने शनिवार 24 जून को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। इससे पहले उसने 25 जून तक उड़ानें रद्द करने का ऐलान किया था। गो फर्स्ट की उड़ानें बीते 3 मई से ही बंद हैं

अपडेटेड Jun 24, 2023 पर 4:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Go First ने लगातार 18वीं बार उड़ानें दोबारा शुरू करने का समय आगे बढ़ाया

दिवालिया हो चुकी एयरलाइन गो फर्स्ट (Go First) ने कारोबारी दिक्कतों का हवाला देते हुए अब अपनी उड़ानें 28 जून तक रद्द कर दी है। एयरलाइन ने शनिवार 24 जून को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। इससे पहले उसने 25 जून तक उड़ानें रद्द करने का ऐलान किया था। गो फर्स्ट की उड़ानें बीते 3 मई से ही बंद हैं। तब से यह लगातार 18वीं बार है, जब एयरलाइन ने अपनी उड़ानें दोबारा शुरू करने का समय आगे बढ़ाया है। Go First ने अभी अपने कई सीनियर लेवल के एग्जिक्यूटिव्स और पायलटों को भुगतान भी नहीं किया है।

Go First ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा, "कारोबारी दिक्क्तों के चलते गो फर्स्ट की उड़ानें 28 जून 2023 तक रद्द कर दी गई है।" इसके साथ ही इसने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी।

इस बीच ऐसी खबरें थीं कि गो फर्स्ट की उड़ानें बंद होने से हवाई किराए पर दबाव पड़ा है। खासकर उन चुनिंदा हवाई रूट्स पर जहां अब गो फर्स्ट की कई उड़ानें थीं।


यह भी पढ़ें- 9 महीने में 293% रिटर्न, लॉन्ग टर्म में बनाया करोड़पति, आपने लगाए हैं पैसे?

एयरलाइन ऑपरेटर ने मई की शुरुआत में खुद से दिवालियापन के लिए आवेदन किया था और तब से इसकी उड़ानें बंद हैं। कंपनी ने पहले कहा था कि उसने तत्काल समाधान और कारोबार के रिवाइवल के लिए एक आवेदन दायर किया है।

Go First ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि वह 26 विमानों और 152 दैनिक उड़ानों के साथ अपने कारोबार को फिर से शुरू करने की योजना बना रहा है। उसने एविशन रेगुलेटर डीजीसीए (DGCA) को रिवाइवल प्लान भी सौंपा था।

इसके अलावा एयरलाइन अपनी वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए वित्तीय संस्थानों से अतिरिक्त लोन के लिए भी बातचीत कर रही है। Go First में लगभग एक महीने पहले 5,000 कर्मचारी थे, जो अब घटकर 4,700 कर्मचारी रह गए हैं।

गो फर्स्ट के ट्वीट को आप नीचे देख सकते हैं-

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।