GoFirst का इनसॉल्वेंसी अप्लिकेशन का फैसला वाडिया ग्रुप के लिए बड़ा झटका है। एक समय देश के सबसे बड़े कारोबारी समूह में शामिल इस समूह की चमक फीकी पड़ती दिख रही है। जहां तक गोफर्स्ट की बात है तो उसकी मुश्किल पिछले कुछ समय से बढ़ रही थी। FY22 की एनुअल रिपोर्ट में बहुत ज्यादा नुकसान के बाद इसके खराब दिन शुरू हो गए। कंपनी के मैनेजमेंट ने पिछले कुछ महीनों में ऑपरेशन प्रॉब्लम को उसकी खराब स्थिति के लिए जिम्मेदार बताया है। दरअसल, इसके आधे से ज्यादा विमान पिछले काफी समय से जमीन पर खड़े हैं। इसकी वजह यह है कि Pratt & Whiney (P&W) गोफर्स्ट को इंजन की सप्लाई करने में नाकाम रही है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह बात कही है। लेकिन, इस एयरलाइन को जमीन पर लाने में कुछ दूसरी बातों का भी हाथ है।
