Google में छंटनी का नया तरीका, एंप्लॉयीज को वॉलंटरी एग्जिट पैकेज कर रही ऑफर

Google उन कर्मचारियों को वॉलंटरी एग्जिट पैकेज दे रही है, जो उस रफ्तार को एंजॉय नहीं कर पा रहे हैं, जिस पर कंपनी को काम करने की जरूरत है। गूगल ने पिछले एक साल में अपने कर्मचारियों को पहले भी ऐसे ही ऑफर दिए हैं

अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 11:27 AM
Story continues below Advertisement
US में बड़ी कस्टमर सेल्स टीम और कस्टमर से जुड़े दूसरे रोल, Google के वॉलंटरी एग्जिट प्रोग्राम में शामिल नहीं होंगे।

गूगल (Google) अपने कुछ कर्मचारियों को एग्जिट पैकेज ऑफर कर रही है ताकि वे अपनी मर्जी से कंपनी छोड़ दें। बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल के चीफ बिजनेस ऑफिसर फिलिप शिंडलर ने कंपनी के स्टाफ को एक ईमेल भेजा है। इसमें कहा गया कि ग्लोबल बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन (GBO) के अंदर कुछ टीम्स के Google कर्मचारी सेवरेंस पैकेज के साथ कंपनी छोड़ सकते हैं। इन एग्जिट से यूनाइटेड स्टेट्स में GBO टीम्स के कुछ रोल, सॉल्यूशन टीम, सेल्स, कॉरपोरेट डेवलपमेंट और दूसरी टीमों में काम करने वाले लोग प्रभावित होंगे।

शिंडलर ने साफ किया है कि US में बड़ी कस्टमर सेल्स टीम और कस्टमर से जुड़े दूसरे रोल, वॉलंटरी एग्जिट प्रोग्राम में शामिल नहीं होंगे। इसका कारण कस्टमर्स के लिए परेशानी को कम करना है।

ऊंचे हैं दांव


मेमो में शिंडलर ने कहा है कि 2025 में आपने जो कुछ भी हासिल किया, उसकी वजह से हम साल की शुरुआत एक मजबूत स्थिति में कर रहे हैं। लेकिन खेल डायनैमिक है, रफ्तार तेज है, और दांव ऊंचे हैं।उन्होंने कहा कि कंपनी अपने उन कर्मचारियों को वॉलंटरी एग्जिट पैकेज दे रही है, जो उस रफ्तार को एंजॉय नहीं कर पा रहे हैं, जिस पर कंपनी को काम करने की जरूरत है। या फिर ऐसे कर्मचारियों को जो गूगल से आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं।

Salesforce ने और 1000 लोगों को काम से निकाला, Target में 500 लोगों की छंटनी

गूगल ने पिछले एक साल में अपने कर्मचारियों को पहले भी ऐसे ही ऑफर दिए हैं। 2025 में गूगल के CEO सुंदर पिचई ने कंपनी की कई US-बेस्ड यूनिट्स को वॉलंटरी एग्जिट पैकेज ऑफर किए थे। वहीं वर्कफ्लो में AI टूल्स को इंटीग्रेट करने की कोशिश के बीच एक-तिहाई मैनेजर रोल खत्म कर दिए थे। अक्टूबर 2025 में गूगल ने कथित तौर पर आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) लक्ष्य की ओर कंपनी के बड़े कदम के तहत डिजाइन से जुड़े रोल्स में काम करने वाले 100 कर्मचारियों को निकाल दिया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।