GST Collections: सितंबर में देश का गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) का कलेक्शन सालाना आधार पर 26% बढ़कर 1.43 लाख करोड़ रुपये रहा। यह लगातार 7वां महीना है जब GST कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने शनिवार 1 अक्टूबर को जारी एक बयान में यह जानकारी दी।
