HDFC Bank Dividend 2023: शेयरहोल्डर्स को 1900% डिविडेंड, यह रिकॉर्ड डेट हुई फिक्स

HDFC Bank Dividend 2023: एचडीएफसी बैंक ने आज मार्च 2023 तिमाही और पूरे वित्त वर्ष 2022-23 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इसके साथ ही बैंक ने शेयरहोल्डर्स को शानदार डिविडेंड का भी ऐलान किया है। एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक शेयरहोल्डर्स को 1900 फीसदी का डिविडेंड मिलेगा। बैंक ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स कर दिया है

अपडेटेड Apr 15, 2023 पर 3:07 PM
Story continues below Advertisement
HDFC Bank का डिविडेंड रिकॉर्ड शानदार रहा है। आज बैंक ने 19 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है।

HDFC Bank Dividend 2023: एचडीएफसी बैंक ने आज मार्च 2023 तिमाही और पूरे वित्त वर्ष 2022-23 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इसके साथ ही बैंक ने शेयरहोल्डर्स को शानदार डिविडेंड का भी ऐलान किया है। एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक शेयरहोल्डर्स को 1900 फीसदी का डिविडेंड मिलेगा। बैंक ने एक रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रति शेयर के बदले 19 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है। बैंक ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स कर दिया है। हालांकि अभी इसे शेयरधारकों की मंजूरी मिलनी बाकी है।

क्या रिकॉर्ड डेट हुआ है फिक्स

एक्सचेंज फाइलिंग में एचडीएफसी बैंक ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट फिक्स कर दिया है। एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक इसके लिए 16 मई 2023 का रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है।


HDFC Bank के रिजल्ट्स की खास बातें यहां चेक करें

कैसा रहा है HDFC Bank Dividend History

एचडीएफसी बैंक का डिविडेंड रिकॉर्ड शानदार रहा है। आज बैंक ने 19 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है। पिछले साल 23 अप्रैल 2022 को 15.50 रुपये (1550 फीसदी), उसके पिछले साल 18 जून 2021 को 6.50 रुपये (650 फीसदी) के डिविडेंड का ऐलान किया गया था। वहीं 22 जुलाई 2019 को बैंक ने 5 रुपये (250 फीसदी) के स्पेशल डिविडेंड का ऐलान किया था। इससे पहले बैंक ने 22 अप्रैल 2019 को 15 रुपये (750 फीसदी), 23 अप्रैल 2018 को 13 रुपये (650 फीसदी), 24 अप्रैल 2017 को 11 रुपये (550 फीसदी), 22 अप्रैल 2016 को 9.50 रुपये (475 फीसदी), 23 अप्रैल 2015 को 8 रुपये (400 फीसदी). 22 अप्रैल 2014 को 6.85 रुपये (342.5 फीसदी) और 23 अप्रैल 2013 को 5.50 रुपये (275 फीसदी) के डिविडेंड का ऐलान हुआ था। इस प्रकार पिछले दस साल में बैंक ने शानदार डिविडेंड दिया है। इससे पहले भी इसका रिकॉर्ड बेहतर रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।