Get App

भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर से आने वाली फ्लाइट हुई कैंसिल, चेक करें पूरी लिस्ट

बर्फबारी के कारण जम्मू कश्मीर में कई फ्लाइट का समय बदल गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 08, 2022 पर 11:58 AM
भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर से आने वाली फ्लाइट हुई कैंसिल, चेक करें पूरी लिस्ट
भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर से आने वाली फ्लाइट हुई कैंसिल, चेक करें पूरी लिस्ट

बर्फबारी के कारण जम्मू कश्मीर में कई फ्लाइट का समय बदल गया है। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को भारी बर्फबारी होने के कारण कम विजिबिलिटी के कारण श्रीनगर हवाईअड्डे से उड़ान भरने में देरी हुई। श्रीनगर हवाईअड्डे के मुताबिक सुबह 11 बजे तक बर्फबारी जारी रहने की संभावना थी जिसके बाद फ्लाइट मे देरी हुई।

श्रीनगर हवाई अड्डे ने ट्वीट किया कि निरंतर बर्फबारी ने हमारे हवाई अड्डे पर विजिबिलिटी कम कर दी है। इसके कारण सभी कार्यों में देरी होगी। कृपया हमारे साथ रहें।

श्रीनगर हवाई अड्डे से नवीनतम अपडेट के अनुसार जम्मू-कश्मीर में ताजा बर्फबारी के कारण अब तक कुल सात उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें