Get App

Hindenburg fallout : अदाणी ग्रुप को एक और झटका, रोकना पड़ा 34,900 करोड़ के पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट का काम

अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज ने साल 2021 में पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी मुंद्रा पेट्रोकेम लिमिटेड की शुरुआत की थी। इसकी स्थापना गुजरात के कच्छ में अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनोमिक जोन भूमि पर कोल टू पीवीसी प्लांट स्थापित करने के लिए की गई थी

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Mar 19, 2023 पर 3:04 PM
Hindenburg fallout : अदाणी ग्रुप को एक और झटका, रोकना पड़ा 34,900 करोड़ के पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट का काम
अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अदाणी ग्रुप को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

Hindenburg Fallout : अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अदाणी ग्रुप को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। निवेशकों का भरोसा फिर से जीतने के लिए कंपनी लगातार प्रयास कर रही है। लेकिन इस बीच अब कंपनी को एक और झटका लगा है। अदाणी ग्रुप ने गुजरात के मुंद्रा में 34,900 करोड़ रुपये के पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट पर काम रोक दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक आज 19 मार्च को सूत्रों ने यह जानकारी दी। दरअसल, कंपनी इस समय परिचालन को मजबूत करने और निवेशकों की चिंताओं को दूर करने पर फोकस कर रही है।

140 अरब डॉलर का घाटा

हिंडनबर्ग रिसर्च की 24 जनवरी की रिपोर्ट में अदाणी ग्रुप पर अकाउंटिंग फ्रॉड और स्टॉक मैनीपुलेशन जैसे गंभीर आरोप लगाए गए। इससे कंपनी को लगभग 140 अरब डॉलर का घाटा हुआ। एपल से एयरपोर्ट तक के बिजनेस में शामिल कंपनी अब निवेशकों का भरोसा फिर से हासिल करने के लिए प्रयास कर रही है।

अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज ने साल 2021 में पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी मुंद्रा पेट्रोकेम लिमिटेड की शुरुआत की थी। इसकी स्थापना गुजरात के कच्छ में अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनोमिक जोन भूमि पर कोल टू पीवीसी प्लांट स्थापित करने के लिए की गई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें