FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने आज 6 जून को अपनी मैनेजमेंट कमेटी में अहम बदलाव किया है। कंपनी ने वर्तमान चीफ डिजिटल ऑफिसर अरुण नीलकांतन को कस्टमर डेवलपमेंट का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर किया है। नीलकांतन की यह नियुक्ति 1 जुलाई 2024 से प्रभावी होगी। बता दें कि HUL के शेयरों में आज पिछले तीन दिनों से जारी तेजी थम गई। कंपनी के शेयरों में आज 2.04 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक BSE पर 2549.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 5.99 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार अरुण नीलकांतन, केदार लेले की जगह लेंगे।
कौन हैं Arun Neelakantan?
अरुण नीलकांतन 2006 में मॉडर्न ट्रेड में एक प्रमुख अकाउंट मैनेजर के रूप में HUL में शामिल हुए हैं। उन्होंने IIT मद्रास से बैचलर की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा, नीलकांतन ने पेन स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री और इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB) से MBA की डिग्री हासिल की है। HUL में नीलकांतन का एक खास ट्रैक रिकॉर्ड है, जहां उन्होंने जनरल ट्रेड, मॉडर्न ट्रेड, कस्टमर मार्केटिंग और ब्रांड बिल्डिंग सहित कई सेक्टर्स में कस्टमर डेवलपमेंट और मार्केटिंग में बड़ी टीमों और अहम चेंज इनिशिएटिव का नेतृत्व किया है।
चेन्नई में कंपनी की सबसे बड़ी ब्रांच का नेतृत्व करने वाले रीजनल मैनेजर के रूप में अपनी भूमिका में नीलकांतन ने लगातार बाजार से बेहतर ग्रोथ डिलीवर गकिया। उन्होंने कंज्यूमर, कस्टमर और ऑपरेशन इकोसिस्टम में HUL के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम को गति देने में अहम भूमिका निभाई है और कैटेगरी और ई-कॉमर्स टीमों के लिए डेटा और डिजिटल कैपिबिलिटी को मजबूत किया है।
HUL के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित जावा ने कहा, "अरुण के पास ऑर्गेनाइजेशन में कई रोल में एक सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड है। देश में कस्टमर डेवलपमेंट की उनकी गहरी समझ, भविष्य के चैनलों के बारे में उनके ज्ञान और डेटा और टेक्नोलॉजी में एक्सपर्टाइज के साथ मुझे यकीन है कि वह HUL कंज्यूमर डेवलपमेंट और बिक्री को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद करेंगे।"