Paytm UPI Lite : अब छोटे-छोटे ट्रांजेक्शन से नहीं भरेगा पासबुक, पेमेंट करना होगा और भी आसान, ऐसे करें इस फीचर को एक्टिवेट

PPBL यूपीआई लाइट फीचर लॉन्च करने वाला पहला पेमेंट बैंक है। इस फीचर की एक खास बात यह भी है कि अब रोज होने वाले छोटे-छोटे ट्रांजेक्शन से बैंक का पासबुक नहीं भेरगा। ऐसा इसलिए क्योंकि ये ट्रांजेक्शन अब केवल पेटीएम बैलेंस और हिस्ट्री सेक्शन में ही दिखाई देंगे

अपडेटेड Feb 16, 2023 पर 1:54 PM
Story continues below Advertisement
पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) ने कई छोटे मूल्य वाले यूपीआई लेनदेन के लिए UPI Lite फीचर की शुरुआत की है।

Paytm UPI Lite : पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) ने कई छोटे मूल्य वाले यूपीआई लेनदेन के लिए UPI Lite फीचर की शुरुआत की है। बैंक ने बताया कि UPI Lite फीचर के ज़रिए यूजर्स सिंगल क्लिक में तेजी से रीयल-टाइम ट्रांजेक्शन कर सकेंगे। PPBL यूपीआई लाइट फीचर लॉन्च करने वाला पहला पेमेंट बैंक है। इस फीचर की एक खास बात यह भी है कि अब रोज होने वाले छोटे-छोटे ट्रांजेक्शन से बैंक का पासबुक नहीं भेरगा। ऐसा इसलिए क्योंकि ये ट्रांजेक्शन अब केवल पेटीएम बैलेंस और हिस्ट्री सेक्शन में ही दिखाई देंगे। इस फीचर को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने डिजाइन किया था, जिसे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सितंबर 2022 में लॉन्च किया था।

इस फीचर में क्या है खास

इस नए फीचर के ज़रिए आप रोजाना होने वाले कई छोटे-छोटे ट्रांजेक्शन को सिंगल क्लिक में आसानी से कर सकेंगे। बैंक ने बताया, "एक बार लोड होने के बाद यूपीआई लाइट वॉलेट यूजर्स को 200 रुपये तक के इंस्टेंट ट्रांजेक्शन की अनुमति देता है। इससे पेमेंट की प्रक्रिया आसान और तेज हो जाएगी। यूपीआई लाइट में अधिकतम 2000 रुपये दिन में दो बार ऐड किए जा सकेंगे। इसका मतलब है कि आप दिन में अधिकतम 4000 रुपये का पेमेंट कर सकते हैं।"


बयान में कहा गया है, "इसके अलावा, यूपीआई लाइट के साथ यूजर्स बड़ी संख्या में छोटे मूल्य के यूपीआई पेमेंट्स को सुपरफास्ट तरीके से बैंक लेनदेन की संख्या पर कैप के बारे में चिंता किए बिना कर सकते हैं। इससे यूजर्स का अनुभव बेहतर होगा।"

लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए NPCI की सीओओ प्रवीना राय ने कहा कि यह फीचर ट्रांजेक्शन की सक्सेस रेट में और सुधार करेगी, यूजर्स के अनुभव को बेहतर करेगी और हमें यूपीआई प्लेटफॉर्म पर एक दिन में एक अरब ट्रांजेक्शन को प्रोसेस करने के लक्ष्य की ओर करीब ले जाएगी।

यूपीआई लाइट को अपने फोन में ऐसे करें एक्टिवेट

यहां हमने बताया है कि आप यूपीआई लाइट कैसे सेट अप कर सकते हैं।

सबसे पहले पेटीएम होम पेज पर ऊपर बाईं ओर 'Profile' पर टैप करें।

अब “UPI & Payment Settings” पर क्लिक करें और “Other Settings” में “UPI LITE” पर टैप करें।

उस बैंक अकाउंट का सेलेक्ट करें जो “UPI LITE” के लिए एलिजिबल है।

UPI LITE में जोड़ी जाने वाली राशि 'Add Money to Activate UPI LITE' पेज पर दर्ज करें

MPIN दर्ज करें और इसे वैलिडेट करें। यूपीआई लाइट अकाउंट बन गया है।

एक बार UPI LITE अकाउंट बन जाने के बाद आगे आप एक टैप से भुगतान कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।