इमरजेंसी में अगर अचानक पैसों की ज़रूरत पड़ जाए और आपके पास सैलरी न हो, तो परेशानी होना लाजमी है. आमतौर पर बैंक या लोन कंपनियां सैलरी स्लिप मांगती हैं, जिससे बिना नौकरी वालों को लोन मिलना मुश्किल लगता है. लेकिन अब हालात बदल चुके हैं.
इमरजेंसी में अगर अचानक पैसों की ज़रूरत पड़ जाए और आपके पास सैलरी न हो, तो परेशानी होना लाजमी है. आमतौर पर बैंक या लोन कंपनियां सैलरी स्लिप मांगती हैं, जिससे बिना नौकरी वालों को लोन मिलना मुश्किल लगता है. लेकिन अब हालात बदल चुके हैं.
नई डिजिटल लेंडिंग कंपनियों की मदद से आज ऐसा मुमकिन है कि बिना सैलरी भी आपको 20 हजार रुपए तक का पर्सनल लोन मिल सकता है. वो भी पूरी तरह ऑनलाइन और जल्दी.
लोन लेने से पहले कुछ बातें जान लेना फायदेमंद होता है, खासकर तब जब आप सैलरीड कैटेगरी में नहीं आते.
क्रेडिट स्कोर एक 3 अंकों की संख्या होती है, जो 300 से 900 के बीच होती है. ये बताती है कि आपने पहले कितनी जिम्मेदारी से लोन या बिल्स चुकाए हैं. अगर आपका स्कोर 750 से ऊपर है तो आपकी साख मजबूत मानी जाती है और लोन मिलने के चांस बेहतर हो जाते हैं. Moneycontrol ऐप पर आप अपना क्रेडिट स्कोर फ्री में चेक कर सकते हैं.
अगर आपके पास सैलरी स्लिप नहीं है, तो आप किसी ऐसे व्यक्ति को साथ जोड़ सकते हैं जिसकी आमदनी स्थिर हो और जिसकी क्रेडिट हिस्ट्री अच्छी हो. को-एप्लिकेंट की वजह से लोन की विश्वसनीयता बढ़ जाती है. इसी तरह, अगर कोई गारंटर आपके लिए जिम्मेदारी लेता है, तो लेंडर को भरोसा होता है कि पैसा समय पर वापस मिलेगा.
अगर आप कोई चीज गिरवी रखने को तैयार हैं, जैसे गोल्ड, फिक्स्ड डिपॉजिट या कोई प्रॉपर्टी, तो लोन मिलने में आसानी होती है. ऐसे लोन को सिक्योर लोन कहा जाता है. इसमें सैलरी प्रूफ की ज़रूरत नहीं होती क्योंकि गारंटी पहले से मौजूद रहती है.
अगर आप बिजनेस करते हैं, फ्रीलांस काम करते हैं या कहीं और से रेगुलर पैसा आता है, तो उसका बैंक स्टेटमेंट, इनकम टैक्स रिटर्न या इनकम सर्टिफिकेट देना फायदेमंद हो सकता है. इससे यह साबित होता है कि आपकी इनकम भले नौकरी से न हो, लेकिन स्थिर है.
अगर आपने पहले किसी लोन को समय पर चुकाया है और आपका लेंडर वही है, तो आपके लिए शर्तें आसान हो सकती हैं. अच्छा व्यवहार और समय पर भुगतान लोन अप्रूवल की प्रक्रिया को सरल बना सकता है.
क्या ये सब मुमकिन है? हां, अगर थोड़ी प्लानिंग हो तो
अगर आपके पास सैलरी स्लिप नहीं है, लेकिन क्रेडिट स्कोर अच्छा है, आमदनी का कोई दूसरा सोर्स है और साथ में गारंटी या को-एप्लिकेंट है, तो 20 हजार का लोन लेना बिल्कुल मुमकिन है.
Moneycontrol ऐप और वेबसाइट से आप 15 लाख तक का पर्सनल लोन ले सकते हैं. यहां 5 अलग-अलग लेंडिंग पार्टनर उपलब्ध हैं और पूरी प्रक्रिया डिजिटल होती है. लोन पाने के लिए बस ये तीन स्टेप पूरे करने होते हैं:
यहां इंटरेस्ट रेट 9.99% सालाना से शुरू होता है और छोटा लोन जल्दी अप्रूव हो जाता है. 20 हजार का लोन तो आमतौर पर तुरंत मिल सकता है.
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।