कैसे उठाएं क्रेडिट कार्ड का ज्यादा से ज्यादा फायदा? यहां बताए गए हैं आसान टिप्स
क्रेडिट कार्ड सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह सिर्फ पेमेंट का माध्यम नहीं, बल्कि एक स्मार्ट फाइनेंशियल टूल बन सकता है. सही रणनीति के साथ आप अपने क्रेडिट कार्ड से ज्यादा बचत, बेहतर रिवार्ड्स और आसान फाइनेंशियल मैनेजमेंट का लाभ उठा सकते हैं.
मौजूदा दौर में क्रेडिट कार्ड सबसे लोकप्रिय फाइनेंशियल टूल्स में से एक बन गया है. यह लोगों को रोजमर्रा की खरीदारी और इमरजेंसी के लिए एक फ्लेक्सिबल क्रेडिट ऑप्शन ऑफर करता है. क्रेडिट कार्ड का सही इस्तेमाल आपकी फाइनेंशियल जरूरतों को आसानी से मैनेज करते हुए रिवार्ड्स भी दिला सकता है. ये रिवार्ड्स आप ऑनलाइन शॉपिंग और बिलों के भुगतान सहित कई चीजों पर अर्जित कर सकते हैं.
हालांकि, अगर आप इसका दुरुपयोग करते हैं, तो यह आपको कर्ज में डुबो सकता है और क्रेडिट स्कोर भी कम कर सकता है. इसलिए, आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से न आप केवल क्रेडिट कार्ड को ठीक तरह से मैनेज कर पाएंगे बल्कि उस पर मिलने वाले बेनिफिट्स का भी ज्यादा से ज्यादा लुत्फ ले पाएंगे -
क्रेडिट कार्ड के फीचर्स और बेनिफिट्स
क्रेडिट कार्ड का समझदारी से इस्तेमाल करने की बारीकियों में जाने से पहले इसके उन फीचर्स को समझना जरूरी है, जो उन्हें फायदेमंद बनाती हैं. क्रेडिट कार्ड्स का एक खास फीचर यह है कि ये आपको इस्तेमाल किए गए अमाउंट को चुकाने के लिए एक फ्री पीरियड ऑफर करते हैं. इसके अलावा हर कार्ड कैशबैक, रिवॉर्ड पॉइंट और ट्रेवल पर्क्स जैसे अनोखे बेनिफिट्स भी देता है. इस बीच अगर आपने कोई बड़ी खरीदारी की है, तो आप उसका अमाउंट चुकाने के लिए EMIs का ऑप्शन भी चुन सकते हैं.
आजकल कई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स यूजर्स को अलग-अलग क्रेडिट कार्ड्स के फीचर्स और बेनिफिट्स की तुरंत तुलना करने की सुविधा देते हैं. इससे आप अपनी जरूरतों के अनुसार सबसे अच्छा क्रेडिट कार्ड चुन सकते हैं. उदाहरण के लिए, मनीकंट्रोल अपने प्लेटफॉर्म पर टॉप बैंकों के क्रेडिट कार्ड ऑफर उपलब्ध कराता है, जो यूजर्स की क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर तैयार किए जाते हैं.
कैसे इस्तेमाल करें क्रेडिट कार्ड : आसान टिप्स
अपने खर्च पर नजर बनाए रखें
क्रेडिट कार्ड होल्डर अक्सर जरूरत से ज्यादा खर्च कर देते हैं. दरअसल, कैश की बजाय जब आप स्वाइप या टैप करके पेमेंट करते हैं, तो खर्चों का हिसाब रखना मुश्किल हो जाता है. इसलिए अपने खर्चों पर निरंतर नजर बनाए रखना जरूरी है. अपनी खरीदारी का रिकॉर्ड रखने के लिए अपने बैंक के मोबाइल ऐप या किसी एक्सपेंस-ट्रैकिंग ऐप का इस्तेमाल करें. इसके जरिए आप खर्चों को कंट्रोल करके गैर-जरूरी कर्जे से बच सकते हैं. इस बीच अपने क्रेडिट कार्ड पर खाने-पीने, ग्रोसरी या ऑनलाइन शॉपिंग जैसी अलग-अलग केटेगरीज के लिए ट्रांजैक्शन लिमिट तय करना भी फायदेमंद साबित हो सकता है. इससे आपके फाइनेंशियल गोल्स भी ट्रैक पर बने रहते हैं और आपको क्रेडिट कार्ड के फायदे भी मिलते हैं.
ट्रांजैक्शन लिमिट
आप क्रेडिट कार्ड इश्यू करने वाली कंपनी से क्रेडिट लिमिट निर्धारित करने की रिक्वेस्ट कर सकते हैं. लेकिन क्रेडिट लिमिट तय करना पूरी तरह से क्रेडिट कार्ड कंपनी के हाथों में होता है. हालांकि, भविष्य में ज्यादा खर्च करने से बचने के लिए अपनी जरूरतों के अनुसार ट्रांजैक्शन लिमिट सेट कर सकते हैं. इससे आपको लॉ क्रेडिट यूटीलाइजेशन रेश्यो बनाए रखने में मदद मिलेगी और इसके चलते आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर होगा. आप ऑनलाइन ट्रांजैक्शन लिमिट भी तय कर सकते हैं और ओवर लिमिट फीस से बचने के लिए अप्रूव्ड लिमिट से ऊपर कार्ड के इस्तेमाल को बंद कर सकते हैं.
क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट को चेक करें
अपने फाइनेंशियल्स पर नजर रखने का सबसे अच्छा तरीका अपनी क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट्स को चेक करना है. हर महीने अपने स्टेटमेंट को अच्छी तरह से रिव्यु करें ताकि यह पता चल सके कि कोई अनऑथोराइज ट्रांजैक्शन तो नहीं हुआ है.
ऑफर्स और रिवार्ड्स
क्रेडिट कार्ड के खास फीचर्स में रिवॉर्ड प्रोग्राम और स्पेशल ऑफर्स शामिल हैं. इन रिवॉर्ड के तहत खरीदारी पर कैशबैक से लेकर अक्सर यात्रा करने वालों को एयर माइल्स दिए जाते हैं. इसलिए अपने कार्ड से जुड़े रिवॉर्ड प्रोग्राम की बारीकियों को समझना जरूरी है. बैंक अक्सर त्योहारों के मौसम में या कुछ खास प्लेटफॉर्म पर स्पेशल छूट और प्रमोशन देते हैं. उदाहरण के लिए, कई क्रेडिट कार्ड कई तरह के बेनिफिट्स प्रदान करते हैं, जिनमें दुर्घटना बीमा, रिवॉर्ड पॉइंट्स और शॉपिंग वाउचर शामिल हैं. आप इनका इस्तेमाल अपने रोजमर्रा के खर्चों की भरपाई के लिए कर सकते हैं या भविष्य की यात्रा या खरीदारी के लिए रिवॉर्ड पॉइंट्स जमा कर सकते हैं.
समय पर क्रेडिट कार्ड बिल्स का पेमेंट करना बहुत ज्यादा जरूरी है. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको हाई इंटरेस्ट रेट और लेट फीस देनी पड़ सकती है. इसके अलावा लेट पेमेंट करने से आपके क्रेडिट स्कोर को काफी नुकसान पहुंच सकता है, जिससे भविष्य में आपकी उधार लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है. इस दौरान ड्यू डेट्स से बचने के लिए अपने फोन पर रिमाइंडर सेट करें या अपने पेमेंट्स को ऑटोमेट करें.
EMI का ऑप्शन भी चुन सकते हैं
कई क्रेडिट कार्ड कंपनियां आपकी स्पेंडिंग हिस्ट्री और क्रेडिट लिमिट के आधार पर आसान लोन EMI की सुविधा देती हैं. यह सुविधा आपको बिना किसी अतिरिक्त डॉक्युमेंट्स के बड़ी खरीदारी को किफायती मंथली EMI में बदलने का ऑप्शन देती है. यह खासकर तब मददगार होता है, जब आपके पास पैसे की कमी हो. यह आपको अपनी पेमेंट्स को एक फ्लेक्सिबल टेन्योर में फैलाने की सुविधा देता है, जिससे आपके खर्च कंट्रोल में रहते हैं और साथ ही आपकी तत्काल फाइनेंशियल जरूरतें भी पूरी होती हैं.
कॉन्टैक्टलेस फीचर का इस्तेमाल
मौजूदा दौर में, कॉन्टैक्टलेस पेमेंट्स एक आम बात हो गई है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने कॉन्टैक्टलेस ट्रांजैक्शन की लिमिट 2,000 रुपए से बढ़ाकर 5,000 रुपए कर दी है. इसके चलते कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड परेशानी मुक्त भुगतान के लिए एक बेहतर ऑप्शन बन गए हैं. 5,000 से कम के पेमेंट के लिए आपको पिन डालने की जरूरत नहीं. इसके लिए आपको बस कार्ड को POS मशीन पर टैप करना होता है और पेमेंट तुरंत हो जाता है.
कैश विड्राल्स से बचें
कई क्रेडिट कार्ड कैश विड्रॉल की सुविधा मुहैया कराते हैं. लेकिन इस सुविधा का इस्तेमाल केवल इमरजेंसी में ही करना चाहिए. क्रेडिट कार्ड से कैश निकालने पर कैश एडवांस फीस के अलावा, विड्रॉल के समय से ही भारी ब्याज दरें लगती हैं.
क्रेडिट स्कोर पर नजर रखें
आपकी फाइनेंशियल प्रोफाइल को निर्धारित करने में क्रेडिट स्कोर एक अहम भूमिका निभाता है. क्रेडिट कार्ड का सही इस्तेमाल आपके क्रेडिट स्कोर को बढ़ा सकता है. इसलिए अपने क्रेडिट स्कोर को निरंतर चेक करने से आप समझ सकते हैं कि आपके क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल आपकी फाइनेंशियल स्थिति को कैसे प्रभावित करता है. मनीकंट्रोल ऐप और वेबसाइट क्रेडिट स्कोर को ट्रैक करने और अपनी फाइनेंशियल प्रोफाइल के आधार पर इंडिविजुअल क्रेडिट कार्ड ऑफर देखने की सुविधा प्रदान करते हैं.
कुल मिलाकर, क्रेडिट कार्ड न केवल पेमेंट करने का एक साधन है, बल्कि जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने पर यह एक पावरफुल फाइनेंशियल टूल भी बन जाता है. चाहे आप एक अनुभवी कार्डहोल्डर हों या पहली बार कार्ड इस्तेमाल कर रहे हों, इन तरीकों का पालन करने से आपको फाइनेंशियल अनुशासन बनाए रखते हुए अपने क्रेडिट कार्ड का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने में मदद मिलेगी.