Hurun Rich List of 2025: एलॉन मस्क दुनिया के सबसे रईस, देखें धनकुबेरों की पूरी लिस्ट
हुरुन रिच लिस्ट 2025 में एलन मस्क ($420B) दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। टॉप 10 में शामिल ज्यादातर धनकुबेरों की दौलत बढ़ी है, लेकिन कुछ में कमी आई है। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट।
Hurun Rich List of 2025: हुरुन ने 2025 की अपनी रिच लिस्ट जारी की है। इसमें दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की संपत्ति और 2024 की तुलना में बढ़ोतरी की डिटेल है। इस सूची में शामिल सबसे अमीर लोगों की संयुक्त संपत्ति $420 बिलियन तक पहुंच गई है। इसका बड़ा हिस्सा तेजी से बढ़ते टेक इंडस्ट्री से आया है। आइए देखते हैं दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट।
एलॉन मस्क (Elon Musk)
एलॉन मस्क की टोटल नेटवर्थ $420 बिलियन है। हुरुन रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। उनकी संपत्ति का 82% हिस्सा टेस्ला (Tesla) से आता है। वहीं स्पेसएक्स (SpaceX), न्यूरालिंक (Neuralink) और द बोरिंग कंपनी (The Boring Company) जैसी अन्य कंपनियों में उनकी भागीदारी भी है।
जेफ बेजोस (Jeff Bezos)
अमेजन (Amazon) के फाउंडर जेफ बेजोस $266 बिलियन की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 2021 में अमेजन के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन कंपनी में उनकी बड़ी हिस्सेदारी बनी हुई है। बेजोस, ब्लू ओरिजिन (Blue Origin) और अन्य प्रोजेक्ट्स में भी निवेश कर रहे हैं।
मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg)
मेटा (Meta) (पहले फेसबुक (Facebook)) के को-फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति $242 बिलियन हो गई है। यह पिछले साल के मुकाबले 53% अधिक है। वर्चुअल रियलिटी (Virtual Reality) और मेटावर्स (Metaverse) में उनकी लॉन्ग-टर्म स्ट्रैटजी ने निवेशकों का ध्यान खींचा है।
लैरी एलिसन (Larry Ellison)
ओरेकल (Oracle) के को-फाउंडर और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन लैरी एलिसन $203 बिलियन की नेटवर्थ के साथ दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स हैं। उनकी संपत्ति ओरेकल के निरंतर विस्तार, क्लाउड कंप्यूटिंग (Cloud Computing) और टेस्ला में उनके निवेश के कारण बढ़ी है।
वॉरेन बफे (Warren Buffett)
बर्कशायर हैथवे (Berkshire Hathaway) के चेयरमैन और सीईओ वॉरेन बफे की कुल संपत्ति $167 बिलियन है। वे 94 साल की उम्र में भी ग्लोबल फाइनेंस सेक्टर के प्रमुख चेहरों में शुमार हैं। बफे अपनी वैल्यू इन्वेस्टमेंट (Value Investment) स्ट्रैटजी की वजह से जाने जाते हैं।
लैरी पेज (Larry Page)
गूगल (Google) और अल्फाबेट (Alphabet) के को-फाउंडर लैरी पेज की नेटवर्थ $164 बिलियन हो गई है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) और ऑटोनॉमस व्हीकल्स (Autonomous Vehicles) में अल्फाबेट के निवेश ने उनकी संपत्ति को बढ़ाने में मदद की है।
बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault)
लग्जरी ब्रांड (Luxury Brand) LVMH के सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट की कुल संपत्ति $157 बिलियन है। हालांकि यह पिछले साल की तुलना में 10% कम हुई है।
स्टीव बाल्मर (Steve Ballmer)
माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के पूर्व सीईओ स्टीव बाल्मर की संपत्ति $156 बिलियन हो गई है। वे लॉस एंजिल्स क्लिपर्स (Los Angeles Clippers) एनबीए टीम के मालिक भी हैं।
सर्गेई ब्रिन (Sergey Brin)
गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन की संपत्ति $148 बिलियन तक पहुंच गई है। वे अब अल्फाबेट की अलग-अलग अल्ट्रा-मॉडर्न प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रहे हैं।
बिल गेट्स (Bill Gates)
माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स की नेटवर्थ $143 बिलियन है। वे अब मुख्य रूप से अपने परोपकारी कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
टेक्नोलॉजी सेक्टर से बढ़ रही दौलत
इस साल की हुरुन रिच लिस्ट से साफ होता है कि वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव के बावजूद, सबसे अमीर व्यक्तियों ने अपने निवेश को अलग-अलग क्षेत्रों में फैलाया है। अरबपति उद्योगपतियों की संपत्ति का स्रोत लग्जरी गुड्स (Luxury Goods), क्लाउड कंप्यूटिंग और सोशल मीडिया (Social Media) तक है। उभरते उद्योगों में उनके रणनीतिक निवेशों से भी भरपूर पैसा आ रहा है।