ICICI Securities Q3 Results : दिसंबर तिमाही में 67% बढ़ा नेट प्रॉफिट, रेवेन्यू में भी 51% का उछाल

ICICI Securities Q3 Results : अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 66.6 फीसदी बढ़ा और 465.1 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने मार्केट क्लोज होने के बाद नतीजे जारी किए हैं। आज ICICI सिक्योरिटीज के शेयरों में 2.89 फीसदी की तेजी रही और यह 780.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ है

अपडेटेड Jan 16, 2024 पर 8:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ICICI सिक्योरिटीज लिमिटेड ने आज 16 जनवरी को मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है।

ICICI Securities Q3 Results : ब्रोकरेज हाउस ICICI सिक्योरिटीज लिमिटेड ने आज 16 जनवरी को मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 66.6 फीसदी बढ़ा और 465.1 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि उसने पिछले साल इसी तिमाही में ₹279.1 करोड़ का नेट प्रॉफिट कमाया था। कंपनी ने मार्केट क्लोज होने के बाद नतीजे जारी किए हैं। आज ICICI सिक्योरिटीज के शेयरों में 2.89 फीसदी की तेजी रही और यह 780.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

दिसंबर तिमाही में ऑपरेशन से ब्रोकरेज हाउस का रेवेन्यू 50.5 फीसदी बढ़कर ₹1,322.4 करोड़ हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में ₹878.8 करोड़ था। ऑपरेटिंग लेवल पर इस वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में EBITDA 66.3 फीसदी बढ़कर ₹910.7 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले की अवधि में ₹547.7 करोड़ था। तिमाही में EBITDA मार्जिन 68.9% रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 62.3% था।


इंटरेस्ट इनकम समेत अन्य आंकड़े

ICICI सिक्योरिटीज की इंटरेस्ट इनकम FY23 की तीसरी तिमाही में ₹268.96 करोड़ से बढ़कर FY24 की तीसरी तिमाही में ₹454.62 करोड़ हो गई। यानी इसमें 69% की बढ़ोतरी हुई है। एवरेज MTF फंडिंग बुक और MTF और फिक्स्ड डिपॉजिट यील्ड में वृद्धि के कारण यह उछाल देखने को मिला है।

वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में ब्रोकरेज आय ₹313.74 करोड़ से बढ़कर FY24 की तीसरी तिमाही में ₹464.72 करोड़ हो गई। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से इक्विटी और डेरिवेटिव वॉल्यूम में वृद्धि के कारण है। FY24 की तीसरी तिमाही में सर्विसेज से इनकम ₹277.78 करोड़ से 36.6% बढ़कर ₹379.47 करोड़ हो गई। FY24 की तीसरी तिमाही में फाइनेंस कॉस्ट बढ़कर ₹260.65 करोड़ हो गई, जो एक साल पहले की अवधि में ₹153.03 करोड़ थी।

फीस और कमीशन का खर्च FY23 की तीसरी तिमाही के लिए ₹42.59 करोड़ से बढ़कर FY24 की तीसरी तिमाही के लिए ₹51.11 करोड़ हो गया। इसके अलावा, ऑपरेटिंग खर्च ₹26.66 करोड़ से बढ़कर ₹36.21 करोड़ हो गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।