IL&FS ग्रुप ने शेयरधारकों की मंजूरी के बिना कुछ कटौती (हेयरकट) के साथ अपनी कंपनियों में हिस्सेदारी बेचने के लिए NCLAT का रुख किया है। इन दिवालिया कंपनियों को अन-सस्टेनेबल डेट के साथ रिजॉल्यूशन फ्रेमवर्क की कैटेगरी-2 के तहत रखा गया है। कैटेगरी-2 के तहत आने वाली ग्रुप की कंपनियों में हिस्सेदारी बेचने के लिए IL&FS के अंतरिम आवेदन पर इस हफ्ते की शुरुआत में अंतिम सुनवाई हुई। इस दौरान सरकार ने नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) से जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा।
