Rain Alert: देश के इन 4 राज्यों में 11 से 14 जनवरी तक होगी भारी बारिश, लोग ठंड से और होंगे परेशान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान दिया है

अपडेटेड Jan 10, 2022 पर 3:22 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Rain Alert: देश के इन 4 राज्यों में 11 से 14 जनवरी तक होगी भारी बारिश,लोग ठंड से और होंगे परेशान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान दिया है। अभी हाल में दिल्ली NCR और उत्तर भारत के राज्यों में भारी बारिश का दौर रहा। इससे दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ गया।

अब मौसम विभाग ने11 जनवरी से देश के पूर्वी और पश्चिमी गड़बड़ियों के कारण भारी बारिश की संभावना है। ओडिशा राज्य में 11 और 12 जनवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां 11 जनवरी को ओले पड़ने की संभावना है। आरेंज अलर्ट के साथ बेहद खराब मौसम की चेतावनी दी गई है।

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल इन तीनों राज्यों के लिए 11 जनवरी से 13 जनवरी तक का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां मौसम खराब रह सकता है।


दिल्ली शहर में बारिश में अब कमी आएगी। यहां 11 जनवरी से 17 जनवरी के बीच बारिश नहीं होगी क्योंकि आगे कोई पश्चिमी गड़बड़ी की संभावना कम है। बीते शनिवार और रविवार को दिल्ली में बारिश की वजह से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 12 से 20 जनवरी के बीच अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री रहने की संभावना है। राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में बारिश अब कमजोर पड़ने लगी है।

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।