India Budget 2024 : 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट में सरकार डिसइनवेस्टमेंट का टारगेट घटा सकती है। इसकी वजह यह है कि इस वित्त वर्ष में डिसइनवेस्टमेंट टारगेट से बहुत कम है। वित्तमत्री Nirmala Sitharaman 1 फरवरी को अंतरिम बजट (Interim Budget 2024) पेश करेंगी। इसमें वह अगले वित्त वर्ष में डिसइनवेस्टमेंट के टारगेट के बारे में बताएगी। 1 फरवरी, 2023 को अपने बजट भाषण में निर्मला सीतारमण ने डिसइनवेस्टमेंट के लिए 51,000 करोड़ रुपये के टारगेट का ऐलान किया था। लेकिन, इस मोर्चे पर सरकार का प्रोग्रेस काफी सुस्त है। अब तक डिसइनवेस्टमेंट से सरकार 10,000 करोड़ रुपये से थोड़ा ज्यादा पैसा जुटा सकी है। अभी किसी कंपनी के निजीकरण का प्लान नहीं है। उधर, कई ब्लूचिप सरकारी कंपनियों में सरकार की हिस्सेदारी 51 फीसदी के करीब पहुंच गई है। ऐसे में कंपनी में माइनॉरिटी स्टेक बेचे जाने की सीमित गुंजाइश है।
