Get App

Trump Tariff: 90 दिन बाद रेसिप्रोकल टैरिफ लागू हुआ, तो भारत पर क्या होगा असर?

अगर ट्रंप प्रशासन 90 दिन बाद टैरिफ लागू करता है, तो मूडीज के अनुसार भारत की GDP 6.4% से गिरकर 6.1% हो सकती है। हालांकि घरेलू मांग स्थिर बनी रहने से असर सीमित रहेगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 10, 2025 पर 7:59 PM
Trump Tariff: 90 दिन बाद रेसिप्रोकल टैरिफ लागू हुआ, तो भारत पर क्या होगा असर?
मूडीज का मानना है कि भारत की अर्थव्यवस्था बाहरी मांग पर अपेक्षाकृत कम निर्भर है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को छोड़कर बाकी देशों को रेसिप्रोकल टैरिफ से 90 दिन की राहत दी है। प्रतिष्ठित रेटिंग एजेंसी मूडीज एनालिटिक्स का कहना है कि अगर अमेरिका के प्रस्तावित व्यापार शुल्क अगले तीन महीनों में लागू हो जाते हैं, तो भारत की आर्थिक वृद्धि दर 2025 में घटकर 6.1 प्रतिशत रह सकती है। इससे पहले इसका अनुमान 6.4 प्रतिशत लगाया गया था।

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका भारत के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों में से एक है। ऐसे में 26 प्रतिशत आयात शुल्क लागू होने की स्थिति में भारत के निर्यात पर असर पड़ेगा। खासतौर पर जेम्स एंड ज्वेलरी, मेडिकल इक्विपमेंट और अपैरल जैसे क्षेत्रों को अधिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।

हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति ने 2 अप्रैल को यह शुल्क लागू करने की घोषणा की थी, लेकिन 9 अप्रैल को इसे 90 दिनों के लिए टाल दिया गया। उन्होंने चीन को छोड़कर सभी देशों के लिए टैरिफ को घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया गया।

भारत के लिए घरेलू मांग बनी रहेगी सहारा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें