Get App

भारत-अमेरिका के बीच अगले 90 दिनों में हो सकता है ट्रेड समझौता, इन 3 मोर्चों पर हो रहा है काम

भारत और अमेरिका के बीच अगले 90 दिनों में एक आंशिक द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। यह कवायद ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को छोड़कर बाकी सभी देशों पर लगाए गए ऊंचे टैरिफ को 90 दिनों के लिए रोकने का आदेश दिया है। इसमें भारत भी शामिल हैं। सरकार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, भारत इन 90 दिनों में तीन-स्तरीय रणनीति अपनाने जा रहा है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 10, 2025 पर 4:04 PM
भारत-अमेरिका के बीच अगले 90 दिनों में हो सकता है ट्रेड समझौता, इन 3 मोर्चों पर हो रहा है काम
भारत ने यूरोप और ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया भी तेज कर दी है

भारत और अमेरिका के बीच अगले 90 दिनों में एक आंशिक द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। इस मामले से जूड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी है। यह कवायद ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को छोड़कर बाकी सभी देशों पर लगाए गए ऊंचे टैरिफ को 90 दिनों के लिए रोकने का आदेश दिया है। इसमें भारत भी शामिल हैं। सरकार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, भारत इन 90 दिनों में तीन-स्तरीय रणनीति अपनाने जा रहा है। इसका लक्ष्य व्यापारिक रिश्तों को मजबूती देना और घरेलू इंडस्ट्रीज और कंपनयों को सुरक्षा मुहैया कराना है।

पहला मोर्चा: अमेरिका के साथ व्यापार समझौता

भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित आंशिक व्यापार समझौते में जरूरी और गैर-संवेदनशील उत्पादों को शामिल किए जाने की उम्मीद है। सरकार कुछ अमेरिकी वस्तुओं पर इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती पर भी विचार कर रही है। इसके बदले में, अमेरिका भारत को कुछ वस्तुओं पर स्थायी टैरिफ राहत दे सकता है। सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में भारत के विदेश मंत्रालय और अमेरिकी प्रशासन के बीच अब तक कई दौर की चर्चाएं हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री और फाइनेंस मंत्रालय भी इस बातचीत में शामिल हैं।

दूसरा मोर्चा: यूरोप और ब्रिटेन से मुक्त व्यापार समझौते

व्यापार जोखिमों में विविधता लाने के लिए, भारत ने यूरोपीय यूनियन (EU) और यूनाइटेड किंगडम (UK) के साथ मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। इन समझौतों को लेकर वार्ता अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और सरकार जल्द से जल्द इन पर सहमति बनाना चाहती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें