Infosys ने फ्रेशर्स के लिए बढ़ाई सैलरी, अब ₹21 लाख तक का पैकेज कर रही ऑफर

Infosys Salary: इंफोसिस 2025 के इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस ग्रेजुएट्स के लिए एक ऑफ-कैंपस हायरिंग ड्राइव शुरू कर रही है। ऑफर किए जा रहे रोल्स में स्पेशलिस्ट प्रोग्रामरऔर डिजिटल स्पेशलिस्ट इंजीनियर शामिल हैं

अपडेटेड Dec 25, 2025 पर 10:37 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Infosys भारतीय IT फर्मों में एंट्री लेवल पर सबसे ज्यादा सैलरी देने वाली कंपनी बन गई है।

IT कंपनी इंफोसिस (Infosys) ने फ्रेशर्स के लिए एंट्री-लेवल सैलरी बढ़ा दी है। स्पेशलाइज्ड टेक्नोलॉजी रोल्स के लिए सालाना 21 लाख रुपये तक के पैकेज दिए जा रहे हैं। कंपनी AI-फर्स्ट क्षमताओं को मजबूत करने और डिजिटल रूप से टैलेंटेड लोगों को आकर्षित करने के लिए हायरिंग बढ़ा रही है। नए डेवलपमेंट से इंफोसिस भारतीय IT फर्मों में एंट्री लेवल पर सबसे ज्यादा सैलरी देने वाली कंपनी बन गई है।

मनीकंट्रोल द्वारा रिव्यू और वेरिफाई किए गए सोशल मीडिया पोस्ट और बैनर के अनुसार, इंफोसिस 2025 के इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस ग्रेजुएट्स के लिए एक ऑफ-कैंपस हायरिंग ड्राइव शुरू कर रही है। मकसद स्पेशलाइज्ड टेक्नोलॉजी रोल्स के लिए टैलेंट को रिक्रूट करना है। सालाना पैकेज 7 लाख से 21 लाख रुपये तक का होगा।

किस रोल के लिए कितनी सैलरी


ऑफर किए जा रहे रोल्स में स्पेशलिस्ट प्रोग्रामर (L1 से L3) और डिजिटल स्पेशलिस्ट इंजीनियर (ट्रेनी) शामिल हैं। ये रोल कंप्यूटर साइंस, IT के साथ-साथ ECE और EEE जैसी चुनिंदा सर्किट ब्रांच के BE, BTech, ME, MTech, MCA और इंटीग्रेटेड MSc ग्रेजुएट्स के लिए ओपन हैं। स्पेशलिस्ट प्रोग्रामर L3 (ट्रेनी) कि लिए 21 लाख रुपये सालाना, स्पेशलिस्ट प्रोग्रामर L2 (ट्रेनी) के लिए 16 लाख रुपये सालाना, स्पेशलिस्ट प्रोग्रामर L1 (ट्रेनी) के लिए 11 लाख रुपये सालाना और डिजिटल स्पेशलिस्ट इंजीनियर (ट्रेनी) के लिए 7 लाख रुपये सालाना के पैकेज की पेशकश की जा रही है।

इंफोसिस ग्रुप के चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर शाजी मैथ्यू ने मनीकंट्रोल को बताया कि कंपनी अपनी सभी सर्विसेज में AI-फर्स्ट अप्रोच अपना रही है। इसके लिए मौजूदा कर्मचारियों की अपस्किलिंग और गहरी विशेषज्ञता वाले डिजिटली टैलेंटेड लोगों को लाने की जरूरत है। उन्होंने सवालों के जवाब में कहा, "हमारी शुरुआती करियर हायरिंग में कैंपस और ऑफ-कैंपस ड्राइव शामिल हैं, और हमने स्पेशलिस्ट प्रोग्रामर ट्रैक में अवसर बढ़ाए हैं। इसमें सालाना 21 लाख रुपये तक के पैकेज दिए जा रहे हैं।"

कर्मचारियों पर निवेश नहीं कर रहे प्राइवेट बैंक, यही टैलेंट क्राइसिस की बड़ी वजह: SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी

इंफोसिस में इस साल कितने फ्रेशर्स की हायरिंग

इंफोसिस ने वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही के लिए 12,000 फ्रेशर्स को हायर किया। कंपनी इस साल 20,000 फ्रेशर्स को हायर करने के अपने टारगेट को पूरा करने की राह पर है। यह बात इंफोसिस के CFO जयेश संघराजका ने 16 अक्टूबर 2025 को कंपनी के सितंबर तिमाही के नतीजे जारी करने के दौरान कही थी। सितंबर 2025 तिमाही में कंपनी ने 8,203 कर्मचारियों को जोड़ा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।