भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस लिमिटेड (Infosys Ltd) को आयकर विभाग (Income Tax Department) से असेसमेंट ईयर 2007-08 से लेकर 2015-16, 2017-18 और 2018-19 के लिए असेसमेंट ऑर्डर मिले हैं। इन आदेशों के तहत कंपनी को 6329 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड मिलने वाला है। हालांकि कंपनी पर 2,763 करोड़ रुपये की बड़ी टैक्स देनदारी भी बताई गई है।
