HDFC Bank Shares: देश में प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े लेंडर एचडीएफसी बैंक के शेयरों में आज बिकवाली का तेज दबाव दिखा। इसकी वजह ये है कि अमेरिका में बैंक और इसके कुछ सीनियर अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दायर हुआ है। मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक बैंक पर भ्रामक डिस्क्लोजर्स और गवर्नेंस से जुड़ी खामियों के जरिए अमेरिकी सिक्योरिटीज मार्केट के कानून के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। इसकी आंच में बैंक के शेयर झुलस गए। आज बीएसई पर यह 2.08% की गिरावट के साथ ₹712.00 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 2.35% फिसलकर ₹710.00 तक आ गया था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। आज यह सेंसेक्स का टॉप लूजर रहा।
