Get App

Wipro ने फ्रेशर्स को कम वेतन पर ऑफर किया जॉब, कैंडिडेट्स ने कहा- कंपनी ने हमें फंसा दिया, जानिए पूरा मामला

Wipro ने 6.5 लाख रुपये प्रति वर्ष (LPA) के पैकेज वाले उम्मीदवार जो ऑनबोर्डिंग का इंतजार कर रहे थे, को एक ईमेल किया है। इस ईमेल में कैंडिडेट्स से पूछा गया है कि क्या वे 3.5 LPA की सैलरी पर नौकरी ज्वाइन करेंगे। बता दें कि दुनियाभर की कंपनियां मार्जिन प्रेशर और मंदी की आशंका के बीच लागत में कटौती कर रही हैं

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Feb 20, 2023 पर 4:53 PM
Wipro ने फ्रेशर्स को कम वेतन पर ऑफर किया जॉब, कैंडिडेट्स ने कहा- कंपनी ने हमें फंसा दिया, जानिए पूरा मामला
आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो (Wipro) ने जॉब के लिए अप्लाई करने वाले फ्रेशर कैंडिडेट्स को कम वेतन की पेशकश की है।

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो (Wipro) ने जॉब के लिए अप्लाई करने वाले फ्रेशर कैंडिडेट्स को कम वेतन की पेशकश की है। दरअसल, कंपनी ने 6.5 लाख रुपये प्रति वर्ष (LPA) के पैकेज वाले उम्मीदवार जो ऑनबोर्डिंग का इंतजार कर रहे थे, को एक ईमेल किया है। इस ईमेल में कैंडिडेट्स से पूछा गया है कि क्या वे 3.5 LPA की सैलरी पर नौकरी ज्वाइन करेंगे। बता दें कि दुनियाभर की कंपनियां मार्जिन प्रेशर और मंदी की आशंका के बीच लागत में कटौती कर रही हैं। इसके चलते विप्रो को 2022 बैच के ग्रेजुएट्स के लिए ऑनबोर्डिंग में कई महीनों तक देरी हुई है। अब कंपनी ने जिन कैंडिडेट्स को पहले अधिक वेतन पर जॉब ऑफर किया था, उन्हें कम वेतन की पेशकश करने का निर्णय लिया है।

विप्रो में हायरिंग की यह है प्रक्रिया

फ्रेश ग्रेजुएट्स को कंपनी दो हायरिंग प्रोग्राम प्रदान करती है, जिसमें एलीट और टर्बो शामिल हैं। एलीट कैंडिडेट्स को 3.5 LPA कै पैकेज की पेशकश की जाती है, जबकि टर्बो कैंडिडेट्स को 6.5 LPA की पेशकश की जाती है। यदि एलीट कैंडिडेट्स को टर्बो के लिए क्वालिफाई करनी है, तो उन्हें कंपनी के वेलोसिटी प्रोग्राम के तहत ट्रेनिंग प्राप्त करना होगा। 6.5 LPA के पैकेज वाले उम्मीदवार जो ऑनबोर्ड होने का इंतजार कर रहे थे, को 16 फरवरी को विप्रो से एक ईमेल प्राप्त हुआ। इस ईमेल में उन्हें कम-सैलरी वाली नौकरी चुनने का विकल्प दिया गया।

कंपनी ने ईमेल में क्या कहा?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें