J&K Bank Q3 Results : नेट प्रॉफिट में 35% का उछाल, 421 करोड़ रुपये पर पहुंचा

J&K Bank Q3 Results : ग्रॉस एनपीए रेश्यो 31 दिसंबर 2023 तक सुधरकर 4.84 फीसदी हो गया, जो 31 दिसंबर 2022 तक 7.25 फीसदी था। इसी तरह, नेट एनपीए भी दिसंबर 2022 के अंत में 2.08 फीसदी की तुलना में घटकर 0.63 फीसदी हो गया

अपडेटेड Jan 20, 2024 पर 10:57 PM
जेएंडके बैंक ने आज 20 जनवरी को मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

J&K Bank Q3 Results : जेएंडके बैंक ने आज 20 जनवरी को मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 35 फीसदी बढ़कर 421 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने बताया कि बैड लोन में गिरावट और कोर इनकम में सुधार के चलते बैंक का मुनाफा बढ़ा है। बैंक ने बाजार बंद होने के बाद नतीजे जारी किए हैं। आज यह स्टॉक 3.54 फीसदी गिरकर 132.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

बैंक ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि इसने 2022 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 311 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था। तिमाही में बैंक की कुल इनकम बढ़कर 3,063 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 2,682 करोड़ रुपये थी। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान बैंक की इंटरेस्ट इनकम बढ़कर 2,881 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 2,441 करोड़ रुपये थी।


एसेट क्वालिटी में सुधार

ग्रॉस एनपीए रेश्यो 31 दिसंबर 2023 तक सुधरकर 4.84 फीसदी हो गया, जो 31 दिसंबर 2022 तक 7.25 फीसदी था। इसी तरह, नेट एनपीए भी दिसंबर 2022 के अंत में 2.08 फीसदी की तुलना में घटकर 0.63 फीसदी हो गया।

तिमाही के दौरान बैंक ने 15 दिसंबर 2023 को क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट के माध्यम से 750 करोड़ रुपये के शेयर प्रीमियम सहित इक्विटी शेयर कैपिटल जुटाए हैं। नतीजतन, दिसंबर 2022 के अंत में बैंक का कैपिटल एडेक्वेंसी रेश्यो 13.82 फीसदी की तुलना में बढ़कर 14.18 फीसदी हो गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।