Get App

इनवेस्टमेंट गुरु जिम रोजर्स ने निवेशकों को दी बुरी खबर, '2008 से भी बड़ा हो सकता है संकट'

इनवेस्टमेंट गुरु जिम रोजर्स (Jim Rogers) को लगता है कि बैंकिंग सेक्टर में मौजूदा ग्लोबल उथल-पुथल अभी खत्म नहीं हुआ है और यह धीरे-धीरे 2008 से भी बहुत बड़ा संकट बन सकता है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में कर्ज का स्तर आसमान छू गया है, जिससे स्थिति नाजुक बन सकती है। उन्होंने महंगाई के मुद्दे की तरफ भी ध्यान दिलाया

Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 29, 2023 पर 2:56 PM
इनवेस्टमेंट गुरु जिम रोजर्स ने निवेशकों को दी बुरी खबर, '2008 से भी बड़ा हो सकता है संकट'
Jim Rogers ने कहा कि भारत और अमेरिका जैसे देशों में इस समय कर्ज का उच्च स्तर है

इनवेस्टमेंट गुरु जिम रोजर्स (Jim Rogers) को लगता है कि बैंकिंग सेक्टर में मौजूदा ग्लोबल उथल-पुथल अभी खत्म नहीं हुआ है और यह धीरे-धीरे 2008 से भी बहुत बड़ा संकट बन सकता है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में कर्ज का स्तर आसमान छू गया है, जिससे स्थिति नाजुक बन सकती है। मनीकंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने महंगाई के मुद्दे की तरफ भी ध्यान दिलाया और आगाह किया कि केंद्रीय बैंकों की नीतियों में नरमी से पहले ब्याज दरें बहुत अधिक बढ़ जाएंगी। उन्होंने कहा कि इतिहास को देखने पर पता चलता है कि वित्तीय संकट आमतौर पर अलग-अलग घटनाओं के रूप में शुरू होता है।

उन्होंने कहा, "हर आप पिछले वित्तीय संकटों के बारे में पढ़ें तो आप पाएंगे कि ये सभी घटनाएं एक बेहद छोटी सी जगह से शुरू होती है और फिर कुछ महीने बाद मामला बढ़कर इतना बड़ा हो जाता है कि ये पूरे सिस्टम को अपने चपेट में ले लेता है। इसलिए मौजूदा संकट अभी खत्म नहीं हुआ है।"

सरकारों ने जमाकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और घबराहट को शांत करने के लिए तेजी से कदम उठाए हैं. इससे निवेशकों का भरोसा बहाल करने में कुछ हद तक मदद मिली है। हालांकि अभी भी अंदरखाने एक घबराहट की लहर है, जो कि पिछले सप्ताह ड्यूश बैंक (Deutsche Bank) के शेयरों में आई गिरावट से साफ पता चलता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें