रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने Jio Financial के प्लान के बारे में बताया। कंपनी के 46वीं सालाना आम बैठक (AGM) में उन्होंने कहा कि जियो फाइनेंशियल आने वाले सालों में कई तरह की फाइनेंशियल सर्विसेज देने जा रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी ग्राहकों को इंश्योरेंस सर्विसेज भी ऑफर करेगी। इसमें लाइफ, जनरल और हेल्थ तीनों तरह के इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स शामिल होंगे। इसके लिए कंपनी दुनिया के बड़े इंश्योरेंस प्लेयर्स के साथ हाथ मिलाएगी। जियो फाइनेंशियल की इसी महीने शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई है।
