IMD Weather Update: देश भर से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की प्रक्रिया जारी रहने के बावजूद मौसमी प्रणालियों के आपस में टकराने से मौसम का मिजाज काफी उग्र बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा बुधवार 7 अक्टूबर को जारी ताजा वेदर बुलेटिन के मुताबिक अगले 2 से 3 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ और हिस्सों से मानसून की पूरी तरह विदाई के लिए स्थितियां अनुकूल हो रही हैं। इस बीच उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) और विभिन्न राज्यों के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरणों के कारण उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में भारी बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।
