जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रॉफिट मार्च तिमाही में 13 फीसदी बढ़ा, इसमें एआरपीयू में अच्छी ग्रोथ का हाथ रहा। कंपनी के होम और डिजिटल सर्विसेज बिजनेस का प्रदर्शन भी अच्छा रहा। मार्च तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 7,935 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 7,022 करोड़ रुपये था।
जियो प्लेटफॉर्म्स का ऑपरेशन से रेवेन्यू मार्च तिमाही में 12.6 फीसदी बढ़कर 38,259 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 33,986 करोड़ रुपये था। मार्च तिमाही में कंपनी का EBITDA 17.9 फीसदी बढ़कर 20,060 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 17,016 करोड़ रुपये था। इसमें अच्छी रेवेन्यू ग्रोथ और मार्जिन में इम्प्रूवमेंट का हाथ रहा।
कंपनी का एआरपीयू बढ़कर 214 रुपये हो गया। यह दिसंबर तिमाही में 206.2 रुपये था। हालांकि, हायर कस्टमर एंगेजमेंट और बेहतर सब्सक्राइबर मिक्स पर मार्च तिमाही में दिनों की कम संख्या का असर पड़ा। जियो ने कहा कि प्रति व्यक्ति डेटा कंजम्प्शन प्रति माह 42.3 जीबी रहा। मार्च तिमाही में टोटल डेटा ट्रैफिक ग्रोथ साल दर साल आधार पर करीब 35 फीसदी रही। मार्च तिमाही में कंपनी के नए सब्सक्राइबर की संख्या 91 लाख रही।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एंव मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कहा, "जियो लगातार इंडिया के डिजिटल लैंडस्केप को बदल रही है। मैं यह बताते हुए खुश हूं कि हम जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग की तरफ बढ़ रहे हैं। यह कंपनी के सफर में अहम मील का पत्थर होगा। यह नई ऊचाईया हासिल कर रहा है और इंडिया के डिजिटल फ्यूचर में कंट्रिब्यूट कर रहा है। "